{"_id":"5b5f6a634f1c1b50748b8133","slug":"141532979811-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रावण मास के पहले सोमवार पर शिवालयों में रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रावण मास के पहले सोमवार पर शिवालयों में रही भीड़
Updated Tue, 31 Jul 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलाभिषेक के लिए मंदिरों में लगी सुबह से लंबी लाइन
मोदीनगर/मुरादनगर। सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक के लिए सुबह श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लग गई। लोग पूजा-अर्चना के लिए अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। इनमें युवतियों और महिलाओं को संख्या अधिक थी। वहीं प्रशासन ने भोले के भक्तों की सुरक्षा के लिए मंदिरों में सुरक्षा के इंतजाम कड़े किए थे।
श्रद्धालु भोर में ही पूजा सामग्री के साथ शिवालयों की ओर जाते हुए दिखाई दिए। हर आयु वर्ग के श्रद्धालुओं ने शिवालयों में जाकर महादेव का जलाभिषेक किया। मोदी मंदिर, छतरी वाला मंदिर, गोविंदपुरी का बड़ा शिवमंदिर आदि के अलावा अन्य शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी। उधर, मुरादनगर में सुराना गांव निवासी घुमेश्वर महादेव शिव मंदिर के पंडित सीताराम शर्मा ने बताया कि मंदिर में सुबह चार बजे से शिवभक्तों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। दो हजार से अधिक शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। आयुध निर्माणी परिसर स्थित पुराना शिव मंदिर भी पर लोगाें की भीड़ रही। छोटा हरिद्वार गंगाघाट, बस स्टैंड के निकट शिव मंदिर, अबूपुर गांव स्थित शिव मंदिर आदि पर शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया।