{"_id":"5b54f0da4f1c1b6f548b60b5","slug":"141532293338-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा सांई की पूजा का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा सांई की पूजा का आयोजन
Updated Mon, 23 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबा सांई की पूजा का आयोजन
मेरठ। साईं शरणम चैरिटेबिल ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को भगवान पैलेस पर बाबा साईं की विशेष पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ बाबा साईं के स्वागत और सुनील कुमार वाधवा द्वारा दीप प्रज्जवलन से हुआ। साईं भक्तों ने अपने विचार बाबा के समक्ष पेश किए। इसी के साथ-साथ भक्तों ने अपनी-अपनी अर्जी बाबा के पास लगाई। कार्यक्रम के दौरान साईं भक्त आशु ने बाबा के भजनों से सबको अपनी सुरीली आवाज में मंत्र मुग्ध कर दिया, दीवाना आया है तेरी शिरडी में जैसे भजन सुनकर भक्त झूमने को मजबूर हो गए। साईं शरणम् की ओर से बाबा की पालकी और बाद में भंडारे का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की व्यवस्था में कमल, शामा कोहली, मोनू सूदन, शशि अरोड़ा, रानी बाला, शुभम, शिव सूदन आदि का सहयोग रहा।