{"_id":"5b2c052b4f1c1b694d8b7ba7","slug":"141529611563-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ते पारे ने गिराई ट्रैफिक कंट्रोल रूम की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ते पारे ने गिराई ट्रैफिक कंट्रोल रूम की बिजली
Updated Fri, 22 Jun 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ते पारे ने गिराई ट्रैफिक सिस्टम पर बिजली
मेरठ। बढ़ते पारे ने ट्रैफिक सिस्टम पर ऐसी बिजली गिराई कि ट्रैफिक का आधुनिक कंट्रोल ही ठप हो गया। बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजते ही ट्रैफिक कंट्रोल रूम की तीन एलईडी स्क्रीन को छोड़कर अन्य सभी स्क्रीन बंद हो गई। गूगल मेप की एलईडी स्क्रीन भी बंद दिखाई दी। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस के अफसरों की नींद उड़ गई।
एडीजी मेरठ जोन ने एक माह पहले पुलिस लाइन के ट्रैफिक कार्यालय में आधुनिक कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया था। शहर में 34 स्थानों पर उच्च क्वालिटी के कैमरे लगाए गए थे। जबकि 45 अन्य स्थानों पर पुलिस और दूसरी कंपनी के पुराने समय से कैमरे लगे हुए हैं। सभी कैमरों को ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल रूम से जोड़ा गया था। एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी के अनुसार प्रदेश में यह ट्रैफिक का पहला आधुनिक कंट्रोल रूम है जिसे गूगल मैप से कनेक्ट किया गया है। शहर में जिन स्थानों पर जाम लगता है या चौराहों पर पुलिस की ड्यूटी देखनी है कंट्रोल रूम से ही देखकर निर्देश दिए जाते हैं।
ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि रात में ट्रैफिक कंट्रोल रूम की सभी 12 एलईडी और गूगल मैप वाली एलईडी सही चल रही थी। लेकिन दोपहर को कंट्रोल रूम की व्यवस्था ही ठप हो गई।
विज्ञापन
ट्रैमो से लेकर जिप्सी और क्रेन भी पेड़ के नीचे
ट्रैफिक कार्यालय में ट्रैमो बाइक भी दोपहर के समय पेड़ के नीचे खड़ी थी। जबकि पुलिस लाइन के मैदान से सटे पेड़ के नीचे ट्रैफिक की क्रेन खड़ी थी। ट्रैफिक इंस्पेक्टर सुनील कुमार की जिप्सी भी पेड़ के नीचे मिली। ट्रैफिक सिस्टम ही तपता नजर आया।
यह बोले एसपी ट्रैफिक
ट्रैफिक कंट्रोल रूम में अभी तक कोई समस्या नहीं आई है। अचानक कुछ एलईडी स्क्रीन कैसे बंद हो गई। इस मामले में एक्सपर्ट को बुलाकर जानकारी की जा रही है। जल्द ही समस्या को दूर करा लिया जाएगा। वहीं टीआई लखनऊ ट्रेनिंग में गए हैं। जो ट्रैमो खड़ी हैं उनकी ड्यूटी र्वीआईपी कार्यक्रम में लगाई गई थी।
खास बातें:
- ट्रैफिक के आधुनिक कंट्रोल रूम की व्यवस्था धड़ाम
- अधिक तापमान पर नहीं उठा रहा लोड
- ट्रैमो, टीआई की जिप्सी और क्रेन भी पेड़ के नीचे खड़ी मिली