फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   डीएम आवास में घुसे कुते, पकड़ने पहुंचा निगम का अमला

डीएम आवास में घुसे कुते, पकड़ने पहुंचा निगम का अमला

Sun, 03 Jun 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
डीएम आवास में घुसे कुते, पकड़ने पहुंचा निगम का अमला
मेरठ। आवारा कुत्ते डीएम आवास में घुसे तो सरकारी मशीनरी के हाथ पैर फूल गए। डीएम आवास में खूंखार कुत्ते घुसने की जानकारी मिलते ही पुलिस और नगर निगम का अमला पहुंच गया। करीब ढाई घंटे तक चले अभियान में तीन कुत्ते पकड़े गए।
विज्ञापन

सिविल लाइन क्षेत्र में डीएम आवास है। शनिवार शाम डीएम आवास से नगर निगम में फोन पहुंचा कि तुरंत कुत्ता गाड़ी भेजो। साहब के आवास में आवारा कुत्ते घुस गए हैं। इतना सुनते ही नगर निगम में खलबली मच गई। डीएम आवास में खूंखार कुत्तों के घुसने की जानकारी पर सिविल लाइन थाने की पुलिस भी पहुंची। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुंवर सेन ने दिल्ली रोड वाहन डिपो से सुनील कुमार को कुत्ता गाड़ी लेकर तुरंत डीएम आवास में पहुंचने को कहा। नगर निगम के सुपरवाइजर समेत कई कर्मचारी डीएम आवास पर कुत्ता गाड़ी लेकर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि डीएम आवास के पीछे की दीवार टूटी हुई है। जहां से आवारा कुत्ते घुस गए थे।
विज्ञापन

सड़कों पर आवारा कुत्तों का राज
दिल्ली रोड, परीक्षितगढ़, गढ़ रोड, हापुड़ रोड समेत शहर में मोहल्लों और गलियों में आवारा कुत्तों का राज है। कई लोग आवारा कुत्तों के शिकार हो चुके है। जिला अस्पताल में रोजाना 20-25 लोग रैबिज का इंजेक्शन लगवाने आते है। डीएम आवास में आवारा कुत्ते घुसे तो सरकारी महकमे में खलबली मच गई। लेकिन शहर की जनता रोजाना इन आवारा कुत्तों से जूझती है, बावजूद सिस्टम आंख बंद करे बैठा है। खूंखार कुत्तों के पकड़ने का अभियान शहर में भी चलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें:
- आवारा कुत्ते घुसते ही सरकारी कर्मचारियों में खलबली मची
- ढाई घंटे चला अभियान, पकड़े गए तीन कुत्ते
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed