{"_id":"5af4a9004f1c1b350b8b94f8","slug":"141525983488-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवी में सुब्रोतो राय फुटबॉल कप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवी में सुब्रोतो राय फुटबॉल कप
Updated Fri, 11 May 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केवी पंजाब व सिख लाइंस के बीच ड्रा हुआ मैच
मेरठ। केंद्रीय विद्यालय सिख लाइंस में चल रही सुब्रोतो फुटबाल प्रतियोगिता में दूसरे दिन मथुरा, नोएडा की टीमों का जलवा रहा। पहली पारी में केवी पंजाब लाइंस व केवी सिख लाइंस के बीच खेले गए मैच ड्रॉ हुए। दूसरा मैच केवी नोएडा व मथुरा के बीच हुआ। केवी नोएडा 1-0 से जीता। केवी मथुरा की टीम ने केवी सिख लाइंस को 2-0 से हराया। केंद्रीय विद्यालय डोगरा लाइंस में बालक वर्ग के मैच हुए। मैच के दूसरे दिन केवी थ्री आगरा व केवी पंजाब लाइंस के बीच रोचक मुकाबले हुए। केवी आगरा ने केवी पंजाब लाइंस को 3-0 से पराजित किया। केवी आगरा ने केवी डोगरा लाइंस को 1-0 से जीत दर्ज कराई। केवी सिख लाइंस ने केवी झांसी टू को 8-0 से हराया। इसके बाद सेमीफाइनल मैच हुए। सेमीफाइनल मैच केवी डोगरा लाइंस व केवी आगरा तीन के बीच हुआ। आगरा की टीम ने 1-0 से जीत दर्ज कराई। दूसरा सेमीफाइनल केवी आगरा टू व केवी सेक्टर दो नोएडा में हुआ। आगरा की टीम ने 1-0 से मैच जीत लिया। शुक्रवार को फाइनल के मुकाबले होंगे। प्रिंसिपल अरविंद गौर व वाइस प्रिसिंपल आरएस वर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई दी। अजय यादव, गौरव कुमार, सुषमा अहलावत, शारदा वंदना, डीपी राणा, कृष्ण प्रताप सिंह, शशिभूषण गिरी ने सहयोग दिया।
खास बातें:
- केवी पंजाब लाइंस व डोगरा लाइंस में सुब्रोतो फुटबाल संभागीय प्रतियोगिता
- आज होंगे फाइनल मुकाबले