फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गरमाने लगी गन्ने की राजनीति, रालोद ने किया गन्ना भवन का घेराव

गरमाने लगी गन्ने की राजनीति, रालोद ने किया गन्ना भवन का घेराव

Fri, 20 Apr 2018 02:48 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
गरमाने लगी गन्ने की राजनीति, रालोद ने किया गन्ना भवन का घेराव
गरमाने लगी गन्ने की राजनीति, रालोद ने गन्ना भवन घेरा
विज्ञापन

मेरठ। खेतों में लबालब गन्ना भरा होने और शुगर मिलों द्वारा गन्ना खरीद में हीलाहवाली करने पर राजनीति गरमाने लगी है। बृहस्पतिवार को रालोद ने मामले को लेकर गन्ना भवन पर प्रदर्शन कर जिला गन्ना अधिकारी का घेराव किया। रालोद ने पूरा गन्ना लेने तक मिलों को बंद नहीं करने की मांग की। इससे पहले मिल बंद होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
चालू गन्ना पेराई सत्र संकटों से भरा है। आधा अप्रैल खत्म होनेे के बाद भी खेतों में करीब 15 फीसदी गन्ना खड़ा है। इसके साथ ही गेहूं की कटाई भी शुरू हो गई है। गन्ना आपूर्ति के लिए पर्याप्त पर्ची नहीं मिलने से किसान बेहाल है। बृहस्पतिवार को रालोद नेताओं ने दर्जनों किसानों के साथ गन्ना भवन पर जमकर प्रदर्शन करते हुए डीसीओ आनंद शुक्ला का घेराव किया। प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि पर्ची कैलेंडर और इंडेंट के नाम से किसानों को परेशान किया जा रहा है। किसानों के खेतों में गन्ने की भरमार है और उसे पर्ची नहीं मिल रही है। पूरा गन्ना लिए बिना मिल बंद हुई तो रालोद गन्ना भवन पर तालाबंदी कर आंदोलन करेगा। जिलाध्यक्ष राहुल देव, सुनील रोहटा, यशवीर सिंह ने कैलेंडर फ्री कर पर्ची जारी कराने की मांग की। डीसीओ आनंद शुक्ला ने पूरा गन्ना खरीदे बगैर मिल बंद नहीं होने देने का आश्वासन देते हुए कहा कि जिलाधिकारी की तरफ से भी सभी मिलों को नोटिस दिए जा चुके हैं। पूर्व विधायक परवेज हलीम, राजेंद्र चिकारा, नरेंद्र खजूरी, इंद्रपाल सिंह, डॉ. अजेंद्र शर्मा, मनोज राणा, मुनेश, पप्पू गुर्जर, अजीत बना, वरुण करनावल, नासिर अंसारी, संजीव पाल, गौरव जिटौली, सुबोध त्यागी, बिजेंद्र, डॉ. सुशील त्यागी, विनय मल्लापुर, संदीप चौधरी, कमलजीत गुर्जर, विकास सिंह, बबलू पतला, अनिल जंगेठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



संयुक्त गन्ना आयुक्त ने कसे शुगर मिलों के पेंच
- गन्ना खरीद में दिखाई जा रही शिथिलता पर जताई नाराजगी
- लखनऊ से पहुंचे संयुक्त गन्ना आयुक्त डॉ. वीबी सिंह ने सिंभावली मिल क्षेत्र का किया दौरा
- कहा किसानों को हर रोज जारी करें पर्ची, पूरा गन्ना खरीदे बगैर बंद नहीं होगी शुगर मिलें
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। गन्ना खरीद मामले में शिथिलता को लेकर बृहस्पतिवार को लखनऊ से मेरठ पहुंचे संयुक्त गन्ना आयुक्त डॉ. वीबी सिंह ने शुगर मिलों को कड़ी फटकार लगाई। कहा किसानों का पूरा गन्ना लेने के बाद ही मिले बंद होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेतों में अभी भी 15 फीसदी गन्ना खड़ा है। पर्ची कम मिलने और शुगर मिल बंदी होने की तिथि नजदीक आने पर किसान परेशान होने लगे हैं। मामले की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद बृहस्पतिवार को मेरठ पहुंचे संयुक्त गन्ना आयुक्त डॉ. वीबी सिंह ने पहले हापुड़ जनपद में बनाई गई सड़कों और पुलियों आदि का निरीक्षण किया और बाद में शुगर मिलों को पूरा गन्ना खरीदने और तय समय के अंदर गन्ना मूल्य बकाया भुगतान करने के निर्देश दिए। सिंह ने कहा कि कोई भी मिल पूरा गन्ना खरीदे बगैर बंद नहीं होने दी जाएगी। इस मौके पर उनके साथ उप गन्ना आयुक्त हरपाल सिंह, डीसीओ गाजियाबाद व हापुड़ डॉ. नमिता कश्यप आदि मौजूद रहे।



खास बातें:
खेतों में अभी तक खड़ा है 15 फीसदी गन्ना
पर्ची नहीं मिलने और सेंटर बंद होने से किसान बेहाल
रालोदियों ने डीसीओ का घेराव कर गन्ना खरीद, भुगतान आदि कराने की मांग की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed