{"_id":"5aa599814f1c1bbc758b4f99","slug":"141520802177-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी परिवार की जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी परिवार की जांच में जुटी पुलिस
Updated Mon, 12 Mar 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। होटल हारमनी-इन के मालिक हिमांशु पुरी के परिवार के सदस्यों के साथ घर से चले जाने के मामले में पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के एक अधिकारी के निर्देशन में साइबर और सर्विलांस सेल द्वारा कई प्वाइंटों पर जांच की जा रही है। पुलिस कारोबारी के दिल्ली निवासी रिश्तेदारों के अलावा दिल्ली एयरपोर्ट से भी जानकारी जुटा रही है।
नौचंदी क्षेत्र के शास्त्रीनगर एच-201 निवासी हिमांशु पुरी का गढ़ रोड पर हारमनी-इन के नाम से होटल है। होटल की कीमत करोड़ों रुपये में बताई जा रही है। छह मार्च से ही होटल मालिक अपने परिवार और एक रिश्तेदार के साथ शास्त्रीनगर स्थित घर से निकल गया था। जिसके बाद होटल मालिक और उनके परिजनों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ हैं। दिल्ली के एक बैंक और फाइनेंस कंपनी की टीम ने होटल और मकान पर 24 करोड़ 54 लाख 86 हजार 235 रुपये बकाया का नोटिस चस्पा किया है। करोड़ों रुपये की रिकवरी के मामले में नोटिस का जवाब न मिलने पर बैंक और फाइनेंस कंपनी की टीमें सोमवार (आज) मेरठ पहुंचकर होटल और मकान पर सील लगाने की कार्यवाही कर सकती हैं।
सुबह निकले, शाम को फोन बंद
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हिमांशु पुरी छह मार्च को मेरठ से गए थे। छह की शाम चार बजे के आसपास उनका मोबाइल स्विच ऑफ होना जांच में आया है। जिसके बाद से मोबाइल की लोकेशन ट्रेस नहीं हो सकती। इस मामले में हिमांशु के नजदीकी दोस्त से भी जानकारी ली गई है।
विज्ञापन
जल्द होगी स्थिति साफ
पुलिस दिल्ली एयरपोर्ट से यह जानकारी जुटा रही है कि कारोबारी का परिवार दूसरे देश गया है या देश में ही किसी राज्य में। एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि दो या तीन दिन में पूरा मामला स्पष्ट हो जाएगा।
कारोबारी परिवार के लौटने की उम्मीद
होटल प्रबंधन के एक ई-मेल की मानें तो पूरा परिवार दक्षिण भारत में धार्मिक यात्रा पर है। जिसके बाद मोबाइल, लैपटाप का बैग गायब हो जाने के वह नेट नहीं चला पा रहा है। एक सप्ताह में घर लौटने की बात कही गई। जिसमें कई दिन बीत चुके हैं। कारोबारी पर करोड़ों रुपये उधार के हैं। जिन लोगों का करोड़ों रुपये बकाया है वह मोटी रकम को लेकर आपस में बातचीत तो कर रहे हैं। लेकिन पुलिस के सामने आने से बच रहे हैं। जिसमें यह भी माना जा रहा है कि करोड़ों रुपये की कीमत होटल हारमनी-इन की है। अभी तक उनके करीबी कारोबारी यही मान रहे हैं कि होटल बेचा नहीं गया है। ऐसे में कारोबारी का परिवार मेरठ लौट आएगा।
रिश्तेदार ने जानकारी से किया इंकार
एक कपड़ा कारोबारी ने दिल्ली में हिमांशु पुरी की एक रिश्तेदार से भी संपर्क किया है। जिसमें यही कहा गया कि उनकी कारोबारी परिवार के किसी भी सदस्य से कोई बात नहीं हुई। परिवार कहां गया है इसकी भी जानकारी नहीं है। पिछले एक सप्ताह में भी परिवार के किसी भी सदस्य ने कोई जानकारी नहीं दी थी कि वह कहीं बाहर जा रहे हैं।