{"_id":"5a382d324f1c1bfc0f8b4a2b","slug":"141513631026-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 घंटे लेट पहुंची छतीसगढ़ एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 घंटे लेट पहुंची छतीसगढ़ एक्सप्रेस
Updated Tue, 19 Dec 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
11 घंटे लेट पहुंची छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस
मेरठ। ट्रेनों पर सर्दी का असर जारी है। सोमवार को बिलासपुर से अमृतसर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 11 घंटे की देरी से पहुंची। वहीं संगम एक्सप्रेस और नौचंदी एक्सप्रेस भी लेट पहुंचीं। समय से सहारनपुर भेजने के बाद भी लिंक को देरी से भेजा गया। इसके चलते नौचंदी एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से रात करीब 11 बजे इलाहाबाद के लिए रवाना हो सकी।
सर्दियों में लेट चल रही ट्रेनों की चाल सुधर नहीं पा रही है। सोमवार को बिलासपुर से अमृतसर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस निर्धारित आगमन समय रात ढाई बजे की बजाय 11 घंटे लेट दोपहर करीब एक बजे पहुंची। इसके अलावा संगम एक्सप्रेस छह घंटे की देरी से दोपहर करीब एक बजे और नौचंदी एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से पूर्वाह्न 11 बजे पहुंची। इसके अलावा अहमदाबाद मेल, उत्कल एक्सप्रेस, सुपर एक्सप्रेस, जनशताब्दी और शालीमार एक्सप्रेस भी एक से दो घंटे की देरी से पहुंची। ट्रेनों की देरी से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।