फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शहर में निकली अलौकिक प्रभात फेरी

शहर में निकली अलौकिक प्रभात फेरी

Fri, 03 Nov 2017 02:30 AM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
शहर में निकली अलौकिक प्रभात फेरी
मेरठ। श्री गुरु सिंह सभा थापर नगर की ओर से गुरुनानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व की खुशी में बृहस्पतिवार को पंज निशान साहिब की सरपरस्ती में अलौकिक प्रभात फेरी निकाली गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर नवयुवक सिख खालसायी वेशभूषा में पंज निशान साहिब झुलाते चल रहे थे। कीर्तनी जत्था शबद गायन करता हुआ चल रहा था। प्रभात फेरी गुरुद्वारा थापर नगर से प्रारंभ होकर सोतीगंज, सदर कबाड़ी बाजार, टंकी मोहल्ला, सदर थाने के सामने से होते हुए रोडवेज बस अड्डा दिल्ली रोड से वापस गुरुद्वारा थापर नगर पहुंची। इस दौरान प्रभात फेरी का जगह- जगह पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ। संचालन वरिष्ठ ग्रंथी ज्ञानी चरनप्रीत सिंह एवं रणजीत सिंह जस्सल ने किया। उन्होंने संगत को बताया कि गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व की खुशी में गुरू सिंह सभा थापर नगर सहित शहर सभी गुरुद्वारों में श्री गुरू ग्रंथ साहिब के श्री अखंड पाठ साहिब प्रारंभ हो गए हैं, जिनकी संपूर्णता चार नवंबर को होगी। उन्होंने श्री गुरुनानक देव जी के जीवन कार्यों पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन

-प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में हुआ आयोजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed