फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ट्रैफिक ब्लाक से प्रभावित होंगी दर्जनों ट्रेन

ट्रैफिक ब्लाक से प्रभावित होंगी दर्जनों ट्रेन

Sat, 28 Oct 2017 02:26 AM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक ब्लाक से प्रभावित होंगी दर्जनों ट्रेन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मेरठ।
गाजियाबाद-मेरठ-सहारनपुर रेल सेक्शन पर रोहाना कलां व देवबंद के बीच स्थित समपार संख्या 63 व 66, खतौली व मंसूरपुर के बीच समपार संख्या 47 और मंसूरपुर व जड़ौदा नरा के बीच समपार संख्या 49 के स्थान पर सीमित ऊंचाई वाले सब-वे निर्माण किए जाएंगे। इसके लिए रेलवे ने आगामी 7 व 14 नवंबर को साढ़े पांच घंटे के दो ब्लॉक लिए जाएंगे। यह जानकारी उत्तर रेलवे के सीपीआरओ नीरज शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया कि ब्लॉक के चलते अंबाला-दिल्ली एक्सप्रेस व दिल्ली-सहारनपुर ईएमयू निरस्त रहेगी। जबकि अंबाला-दिल्ली मेमू आंशिक रूप से निरस्त होते हुए अपनी यात्रा सहारनपुर स्टेशन पर ही समाप्त करेगी। वहीं दिल्ली-अंबाला मेमू सहारनपुर से अपनी यात्रा प्रारंभ करेगी। ऋषिकेश-दिल्ली मेमू सहारनपुर में अपनी यात्रा समाप्त करेगी। यह ट्रेन सहारनपुर से दिल्ली के बीच आंशिक रूप से रद रहेगी। कालका-दिल्ली मेमू सहारनपुर स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह ट्रेन भी सहारनपुर व दिल्ली के बीच आंशिक रूप से रद रहेगी। इसके अलावा कई ट्रेनों को रोककर चलाया जाएगा। इसमें नई दिल्ली-जालंधर एक्सप्रेस को गाजियाबाद व बामनहेड़ी स्टेशन के बीच 20 मिनट रोककर चलाया जाएगा। जबकि देहरादून-बांद्रा टर्मिनल देहरादून एक्सप्रेस सात नवंबर को मुरादाबाद मंडल पर 60 मिनट रुकेगी। सहारनपुर-इलाहाबाद एक्सप्रेस सहारनपुर व तलहेड़ी बुजुर्ग स्टेशनों के बीच 20 मिनट रोककर चलाया जाएगा।
विज्ञापन


नौचंदी एक्सप्रेस रही रद
शुक्रवार को इलाहाबाद से मेरठ आने वाली नौचंदी एक्सप्रेस रद रही। जबकि शुक्रवार को नौचंदी एक्सप्रेस मेरठ सिटी से इलाहाबाद के लिए राइट टाइम रवाना की गई। यह ट्रेन बृहस्पतिवार को रद रही थी, इसे इलाहाबाद नहीं भेजा जा सका था। रेलवे अधिकारियों का तर्क है कि इस ट्रेन को राइट टाइम करने के लिए रद किया गया है। इससे पहले भी नौचंदी को पिछले ग्यारह महीने के दौरान तीन बार रद किया जा चुका है। लेकिन कुछ दिन राइट टाइम चलने के बाद यह ट्रेन फिर से लेट होती जाती है और नौबत इसे रद करने की आ जाती है। वहीं संगम एक्सप्रेस की लेटलतीफी जारी है। शुक्रवार को भी यह ट्रेन सात घंटे की देरी से सिटी स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात
सब-वे के निर्माण के लिए 7 और 15 नवंबर को साढ़े पांच घंटे के लिए दो ब्लॉक लिए जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed