फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   केंद्रीय सरकारी योजनाएं हर वर्ग के लिए : पाल

केंद्रीय सरकारी योजनाएं हर वर्ग के लिए : पाल

Sun, 24 Sep 2017 02:07 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय सरकारी योजनाएं हर वर्ग के लिए : पाल
मेरठ। भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री सूर्यप्रकाश पाल ने कहा कि केंद्र सरकार किसी एक वर्ग या समुदाय नहीं बल्कि देश की सवा सौ करोड़ जनता के हित में काम कर रही है। ये अब देश के मुसलमान भी समझने लगे हैं।
विज्ञापन

चैंबर ऑफ कॉमर्स भवन दिल्ली रोड में पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती वर्ष के तहत आयोजित अल्पसंख्यक मोर्चा के सम्मेलन में उन्होंने कहा कि उज्ज्वला, अंत्योदय आदि योजनाएं किसी एक वर्ग नहीं बल्कि हर वर्ग के गरीबों के लिए संचालित हुई, जिसका बड़ी संख्या में देश के मुसलमानों ने भी लाभ उठाया। कौशल विकास, मुद्रा लोन या उस्ताद नई रोशनी जैसे कार्यक्रम भी सभी के लिए संचालित हुए। भाजपा हर धर्म का सम्मान करती है।
विज्ञापन

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुंवर बासित अली ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने देश के गरीबों और वंचितों की आवाज उठायी ताकि वह आर्थिक रूप से मजबूत हो सकें। भाजपा आज उन्हीं के सपनों को साकार कर रही है। मुस्लिम ही नहीं, हर वर्ग का व्यक्ति भाजपा सरकार में सुरक्षित और सम्मान के साथ जीवन जी रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा हर राष्ट्रवादी मुस्लिम के साथ खड़ी है, जो राष्ट्र के लिये काम करेगा और राष्ट्र के लिए जिएगा उसका सम्मान होगा। जो राष्ट्र विरोधी कार्यों में लिप्त हैं, उनसे सख्ती से निपटा जाएगा। चाहे वो किसी भी धर्म, जाति या संप्रदाय का व्यक्ति क्यों न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने किया। महानगर समन्वयक प्रवीण अग्रवाल, नासिर सैफ ी, मौलाना अजीज, जावेद मलिक, आफ ाक सैफ ी आदि ने भी विचार रखे। अध्यक्षता डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी और संचालन संयोजक अंजुम निजामी ने किया। कार्यक्रम में सहंसरपाल, संजीव अग्रवाल, सीमा श्रीवास्तव, विमला जाटव, मंजू गोयल, अनिल अग्रवाल, दिलशाद चौहान, दानिश खान, आरिफ खान, फि रोज हबीब, रईस, काजी शादाब आदि विशेष रुप से मौजूद रहे।
खास बात
- भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री ने अल्पसंख्यक मोर्चा के सम्मेलन में रखे विचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed