{"_id":"59bee7794f1c1b36688b5383","slug":"141505683321-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब पात्रों को आवास न मिलने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब पात्रों को आवास न मिलने की शिकायत
Updated Mon, 18 Sep 2017 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरीब परिवारों को आवास दिलाने की मांग
मेरठ। गरीबी रेखा से नीचे जिंदगी गुजारने वाले गरीब परिवार सरकारी आवास योजना से अभी तक वंचित है। इसेे लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बैनर तले जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन के बाद भी अभी तक समाधान नहीं हो सका है। पार्टी के जिलाध्यक्ष अबरार अहमद ने बताया कि महानगर क्षेत्र की मलीन बस्ती तारापुरी, मुमताज नगर, मजीद नगर, श्याम नगर, अबरार नगर, शौकत कालोनी, रशीद नगर, लक्खीपुरा आदि में सैकड़ों गरीब परिवारों योजना से वंचित हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रदर्शन के माध्यम से मंडलायुक्त, डीएम एवं डूडा विभाग को अवगत कराया। इस दौरान करीब पांच सौ पात्र लोगों के नामों की सूची अधिकारियों को सौंपी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मंडलायुक्त और डीएम ने आश्वस्त किया कि जांच में जो भी गरीब परिवार पात्रों की श्रेणी में आए हैं उन्हें जल्द योजना के तहत आवासों का आवंटन करा दिया जाएगा।