{"_id":"59b15b994f1c1be67f8b4bf9","slug":"141504795545-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारियों के विरुद्ध लोगों को किया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारियों के विरुद्ध लोगों को किया जागरुक
Updated Thu, 07 Sep 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंकरखेड़ा। कौर पीसीआई सार्ड संस्था के तत्वावधान में स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति की बैठक बृहस्पतिवार को रोहटा रोड स्थित सिंधावली गांव में हुई। इसमें संस्था की बीएमसी नीतू सैनी ने ग्रामीणों को सफाई के बारे में जानकारी दी। ग्रामीणों को गंदगी के विरुद्ध जागरूक कर शौचालय बनवाने की अपील की। बरसात के मौसम में मच्छरों से होने वाली बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया। वहीं, टीके लगवाने की सलाह दी। संस्था की एएनएम प्रीति ने ऐसे लोगों को चेताया जो स्वास्थ्य सेवाओं में रुकावट डालते हैं और ग्रामीणों को भ्रमित करते हैं। इस दौरान सीएमसी कोमल, गुलफशा, आशा, कविता, सविता, मिथलेश, कुसुम, संजू, सुमन, शशि आदि मौजूद रहे।
फोटो समाचार
विज्ञापन
फोटो समाचार