{"_id":"59a1d8784f1c1b83108b4af3","slug":"141503778936-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पात्र गरीबों को मकान दिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पात्र गरीबों को मकान दिलाने की मांग
Updated Sun, 27 Aug 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
मेरठ। अखिल भारतीय मनरेगा लेबर मॉनिटरिंग कमेटी के बैनर तले कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया गया। कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष शमशुद्दीन अब्बासी ने बताया कि महानगर क्षेत्र की मलीन बस्ती के दो दर्जन से भी अधिक गरीब परिवारों ने सरकारी योजना के तहत मकान आवंटन के लिए आवेदन किये थे। जिनकी जांच पड़ताल के बाद रिपोर्ट भी डूडा ऑफिस जा चुकी है, लेकिन पात्र गरीब आवेदनकर्ताओं को इस योजना का लाभ अभी तक नहीं मिला। जबकि कुछ लोगों को मकान आवंटित कर दिए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों के पास चार पहिया वाहन और मकानों में एसी लगे हैं उन्हें इस योजना का लाभ पहुंचाया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने पूरे प्रकरण की जांच और पात्र व्यक्तियों को मकानों का आवंटन कराए जाने की मांग की। इस संबंध में एक ज्ञापन मंडलायुक्त व जिला प्रशासन को सौंपा गया। इस दौरान सोमपाल सिंह जाटव, भंवर सिंह, प्रकाशवती, मो. सलीम, रामसरन, नौशाद अहमद, मो. शहजाद आदि मौजूद रहे।