{"_id":"596bda9c4f1c1bbb108b4753","slug":"141500240540-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कावंड़ शिविर में करंट लगने से कांवड़िये की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कावंड़ शिविर में करंट लगने से कांवड़िये की मौत
Updated Mon, 17 Jul 2017 02:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ शिविर में करंट से कांवड़िये की मौत, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
दिल्ली रोड पर ब्रह्मपुरी क्षेत्र में रविवार रात क रंट लगने से गाजियाबाद के कांवड़िये की मौत हो गई। इस पर अन्य कांवड़ियों ने हंगामा कर दिया।
इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी अजय अग्रवाल ने बताया कि गाजियाबाद के लोहियानगर निवासी मोनू कुमार (25) पुत्र हरेंद्र सिंह अपने तीन साथियों के साथ हरिद्वार से कांवड़ लेकर गाजियाबाद जा रहा था। रविवार रात करीब साढ़े दस बजे कांवड़िये प्रेम गिरी मंडप स्थित कांवड़ शिविर में आराम करने रुके हुए थे। मोनू पास में रखे पंखे को हवा के लिए अपनी तरफ घुमाने लगा। इस बीच पंखे में कंरट उतर आया। करंट की चपेट में आकर मोनू झुलस गया। कांवड़िये को करंट लगने का पता चलते ही वहां मौजूद कांवड़ियों ने हंगामा कर दिया। आनन फानन में कांवड़िये और शिविर के आयोजक कांवड़िये को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उसे दिल्ली रैफर क रने के लिए कहा। वहीं पुलिस ने बताया कि कांवड़िये की मौत हो गई है। परिजन शव को ले गए।
सिस्टम पर फिर उठे सवाल
कांवड़ सेवा शिविर आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासन के आदेश फिर ताक पर रख दिए गए हैं। कुछ स्थानों पर सड़क से सटाकर शिविर लगाये गये हैं। वहीं कुछ स्थानों पर मानकों का ध्यान भी नहीं रखा गया।
आंखों में छलके आंसू
मोनू सजावट वाली कावंड़ हरिद्वार से लेकर आया था। लेकिन उसे नहीं पता था कि घर पहुंचने से पहले उसकी जान चली जाएगी। मोनू की मौत के बाद जब साथी कांवड़ियों ने उसकी कांवड़ को उठाया तो अन्य कांवडियों की आंखों में भी आंसू छलक पड़े।
विज्ञापन
खास बात
दिल्ली रोड पर प्रेम गिरी मंडप के पास रविवार रात हुआ हादसा