फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कैंट में व्यवसायिक वाहनों को देना होगा प्रवेश शुल्क

कैंट में व्यवसायिक वाहनों को देना होगा प्रवेश शुल्क

Fri, 14 Jul 2017 07:46 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
कैंट में व्यवसायिक वाहनों को देना होगा प्रवेश शुल्क
कैंट में व्यवसायिक वाहनों को देना होगा प्रवेश शुल्क
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। कैंट से गुजरने वाले व्यवसायिक वाहनों को अब प्रवेश शुल्क देना होगा। एक जुलाई को जीएसटी लागू होने के बाद कैंट बोर्ड ने टोल टैक्स की जगह प्रवेश शुल्क लगाने की व्यवस्था की थी। ठेकेदार से चारों टोल प्वाइंट अपने कब्जे में ले लिए थे। इस बीच मध्य कमान ने प्रवेश शुल्क लगाने के अपने निर्देश पर रोक लगा दी थी। अब सरकार से सलाह मशविरा करने के बाद व्यवसायिक वाहनों पर प्रवेश शुल्क लगाने का निर्णय हुआ है। अगले सप्ताह से प्रवेश शुल्क वसूल लिया जाएगा।

कैंट इलाके में जीएसटी लागू होने से पहले चार जगहों पर टोल टैक्स वसूला जाता था। यह छोटे और बड़े व्यवसायिक वाहनों पर लगता था। बोर्ड को टोल से एक साल में करीब ढाई करोड़ आमदनी थी। कैंट बोर्ड ने जीएसटी की वजह से टोल टैक्स की जगह प्रवेश शुल्क लगाने का खाका तैयार किया। टैक्स के मुकाबले शुल्क में करीब दो से ढाई गुना वृद्धि की गई। बोर्ड ने 2005 के बाद दरों में इजाफा किया था। प्रवेश शुल्क वसूलने के लिए टोल की जगहों पर हॉर्डिंग लगा दिए थे। कैंट बोर्ड के सीईओ राजीव श्रीवास्तव के मुताबिक कैंट में व्यवसायिक वाहनों से प्रवेश शुल्क लिया जाएगा। जीएसटी विभाग से इस बारे में जानकारी कर ली गई है। प्रवेश शुल्क टैक्स के दायरे में नहीं आएगा। दो-तीन दिन में प्रवेश शुल्क लेना शुरू कर दिया जाएगा। वहां फिलहाल अपना स्टॉफ तैनात कर प्रवेश शुल्क वसूल किया जाएगा। बाद में टेंडर प्रक्रिया कर दी जाएगी।
विज्ञापन


प्रवेश शुल्क की दर
वाहनों के प्रकार पहले टोल टैक्स अब प्रवेश शुल्क
टैक्सी और कार 25 50
हल्के वाहन 40 100
भारी वाहन 75 150
ट्रेलर, केनन अन्य भारी वाहन 100 250

प्रवेश शुल्क के प्वाइंट
बाउंड्री रोड
सरधना रोड
कासमपुर रोड
मछेरान के पास


खास बात
अगले सप्ताह से लिया जाएगा प्रवेश शुल्क, ढाई गुना की गई वृद्धि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed