फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   14 cases came up in the mega camp, two were resolved.

Meerut News: मेगा कैंप में 14 प्रकरण आए, दो का निस्तारण

Mon, 22 Sep 2025 07:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 07:36 PM IST
विज्ञापन
14 cases came up in the mega camp, two were resolved.
मवाना। विजिलेंस मेरठ (ग्रामीण/शहरी/बागपत) एवं विभागीय टीम द्वारा नगर के कई मोहल्लों में बिजली चोरी रोकने के लिए छापा मारा गया। वहीं बिजलीघर पर आयोजित मेगा कैंप पर 14 प्रकरण प्राप्त हुए। इसमें से दो का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता सतीशचंद्र ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार मवाना टाउन में प्रतिदिन विजलेंस मेरठ एवं विभागीय टीम द्वारा रेड अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को मॉर्निंग रेड अभियान के तहत मवाना टाउन के अंतर्गत पंचवटी काॅलोनी, अटौरा रोड, शिवपुरी काॅलोनी में अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल द्वितीय मेरठ के निर्देशन में अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी, सहायक अभियंता (मीटर) एवं अवर अभियंता वितरण एवं खंड की टीम के साथ रेड अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

अभियान में अभी तक 7327 उपभोक्ताओं की चेकिंग की जा चुकी है। इसमें चार मीटर टेंपर्ड, छह अनियमितता, 21 टैरिफ चेंज, 379 ओवरलोड, 999 स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। 12 उपभोक्ताओं के मीटर परिसर से बाहर किए गए। 233 नए संयोजन निर्गत किए गए। अभी तक 1.20 करोड़ रुपये जमा कराए जा चुके हैं। मवाना टाउन का लाइन लॉस 10 प्रतिशत से कम करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मेगा कैंप में कुल 14 प्रकरण प्राप्त हुए। इनमें एक स्मार्ट मीटर से संबंधित और 13 बिल संशोधन से संबंधित शिकायतें थी। इसमें से दो का मौके पर ही निस्तारण किया गया। मेगा कैंप 23 एवं 24 सितंबर को भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed