{"_id":"615226478ebc3e012555f89b","slug":"138786-registration-in-first-year-of-graduation-merit-will-come-tomorrow-city-news-mrt5581950186","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक प्रथम वर्ष में 138786 रजिस्ट्रेशन, कल आएगी मेरिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक प्रथम वर्ष में 138786 रजिस्ट्रेशन, कल आएगी मेरिट
विज्ञापन
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में रजिस्ट्रेशन का सोमवार को अंतिम दिन रहा। 138786 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन के बाद शुल्क जमा किया। बीए में सबसे ज्यादा 55 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा कटऑफ बीए में रहेगी। एडेड-राजकीय कॉलेजों में बीए-बीएससी-बीकॉम की कटऑफ काफी ऊपर जाएगी। इन कोर्सों में एडमिशन के लिए मारामारी रहेगी। बुधवार को विवि मेरिट जारी कर देगा।
कैंपस-कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में 25 से ज्यादा कोर्सों में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया सोमवार को बंद हो गई। पांच वर्षीय बीए-एलएलबी, बीकॉम-एलएलबी को छोड़कर बाकी कोर्सों में रजिस्ट्रेशन बंद हो गए हैं। एक लाख 40 हजार से अधिक सीटों पर 138786 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किया है। बीए-बीएससी-बीकॉम और बीएससी एजी के अलावा बाकी कोर्सों में बहुत कम रजिस्ट्रेशन हुए हैं। सेल्फ फाइनेंस में बीबीए, बीसीए के अलावा बाकी कोर्सों में गिनती के ही रजिस्ट्रेशन हुए हैं। ऐसे में सेल्फ फाइनेंस कोर्सों में बड़ी संख्या में सीटें खाली रहेंगी।
प्रवेश समन्वयक प्रो. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को मेरिट तैयार कर ली जाएगी। बुधवार को मेरिट जारी करने के बाद एडमिशन शुरू हो जाएंगे। पहली मेरिट में अगर कोई छात्र-छात्रा एडमिशन नहीं लेता है तो उसका नाम फिर दूसरी मेरिट में नहीं आएगा। इसके बाद विवि जब ओपन मेरिट जारी करेगा, उसके बाद ही उसका नाम आ पाएगा। दो मेरिट जारी करने के बाद विवि ओपन मेरिट से एडमिशन शुरू करेगा। जिस तरह से बीए-बीएससी-बीकॉम में रजिस्ट्रेशन हुए हैं, उससे साफ है कि इन तीनों कोर्सों में मेरिट काफी ज्यादा रहेगी। फर्स्ट क्लास वालों को ही एडमिशन मिलने की संभावना है। बाकी छात्र-छात्राओं को सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में एडमिशन लेना पड़ेगा।
विज्ञापन
मेरिट जारी होने पर छात्रों के मोबाइल पर भी मेसेज जाएगा। कॉलेजों को मेरिट भेजे जाने के बाद उन्हें अपने नोटिस बोर्ड पर इसे चस्पा करना होगा। छात्र-छात्राएं मेरिट में नाम आने के बाद संबंधित कॉलेज में जाकर एडमिशन ले लें। एडमिशन के लिए छात्र-छात्राएं सभी कागजात लेकर जाएं। पांच वर्षीय बीए-एलएलबी, बीकॉम-एलएलबी एवं पीजी कोस एमए, एमएससी-एमकॉम एवं तीन वर्षीय एलएलबी में अभी रजिस्ट्रेशन जारी रहेंगे।
अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।
अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।