फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   चार दिन बाद भी मलबा नहीं हटाने से हादसे की आशंका

चार दिन बाद भी मलबा नहीं हटाने से हादसे की आशंका

Wed, 15 May 2019 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
चार दिन बाद भी मलबा नहीं हटाने से हादसे की आशंका
चार दिन बाद भी मलबा नहीं हटाने से हादसे की आशंका
विज्ञापन

किठौर। कस्बे में सब्जी से लदे कैंटर और कागज के भरे ट्रक में भिड़ंत के बाद लगी आग से मलबा सड़क किनारे से चार दिन बाद भी नहीं हटाए जाने से व्यापारियों में रोष है। वहीं, बड़ी दुर्घटना की आंशका बनी हुई है। व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस से कई बार गुहार लगाने के बाद भी सुनवाई नहीं हो पा रही है। जिससे उनको व्यापार करने में दिक्कत आ रही है। वहीं, आग लगने की भी आशंका बनी हुई है।

गौरतलब है कि बीती दस मई की रात कस्बा स्थित रजवाहे की पुलिया के समीप सब्जी से लदी कैंटर और कागज के रोल से भरे ट्रक में भिड़ंत हो गई थी। इसके बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई थी। दुर्घटना में कैंटर चालक उसमें फंसा रहने के चलते जिंदा जल गया था। आरोप है कि हादसे के बाद सड़क किनारे बिखरे कागज के रोल पुलिस ने चार दिन बीतने के बाद भी नहीं उठवाए हैं। जिससे व्यापारियों को व्यापार करने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, किसी भी कारणवश फिर आग लगने का भय बना हुआ है। इस मामले में थाना प्रभारी प्रेमचंद शर्मा का कहना है कि कोर्ट से माल रिलीज होगा। थाने में जगह नहीं होने के कारण दिक्कत हो रही है। वहां से मलबा जल्द हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed