फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बीएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट की सड़क हादसे में मौत

बीएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट की सड़क हादसे में मौत

Wed, 08 May 2019 02:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
बीएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट की सड़क हादसे में मौत
 क्षेत्र के गांव हसनपुर कलां निवासी पंकज खटाना बीएसएफ में जवान था। वह प्रमोशन के बाद छुट्टी बिताने गांव हसनपुर कलां आया हुआ था। वह सोमवार रात्रि बाइक पर सवार होकर मेरठ से लौट रहा था। गांव के समीप अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अंतिम संस्कार के दौरान बीएसएफ के जवानों ने गांव पहुंचकर गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
विज्ञापन

मेरठ-गढ़ मार्ग स्थित गांव हसनपुर कलां निवासी पंकज खटाना (33) पुत्र ब्रह्म सिंह ग्रेटर नोएडा में 165 बीएसएफ बटालियन में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात था। वह प्रमोशन पाकर असिस्टेंट कमांडेंट पद बने। वह मध्य प्रदेश में थे। वह छुट्टी बिताने के लिए गांव हसनपुर कलां आए थे। वह बीती रात्रि बाइक पर सवार होकर मेरठ से गांव हसनपुर कलां लौट रहे थे। मेरठ-गढ़ मार्ग पर हसनपुर कलां के समीप गंगा ढाबा के सामने अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर कुचल दिया। इसके बाद वाहन टक्कर मारकर भागने में सफल रहा। ग्रामीण ने परिजनों को हादसे की जानकारी दी। इससे कोहराम मच गया। आनन-फानन में मेरठ अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक पंकज खटाना की पत्नी भी बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर है।
विज्ञापन

सूचना पाकर किठौर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव गांव पहुंचते ही बीएसएफ की तरफ से जवानों की एक टुकडी गांव पहुंची और श्मशान में असिस्टेंट कमांडेंट पंकज खटाना को अंतिम सलामी दी। शवयात्रा के दौरान क्षेत्र के गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ग्राम प्रधान मुकेश प्रधान, ऋषि प्रधान, अक्षय शर्मा, अमित कंसल, रामोतार गुप्ता, नीलम प्रधान, कंवरपाल, रमेश चंद शर्मा, धर्मेंद्र खटाना, नेता सतवीर खटाना, प्रवीण प्रधान, रविंद्र प्रधान, नत्थू शर्मा, बीडीसी जयवीर सिंह, शिवकुमार गुप्ता, संतरपाल खटाना, सचिन शर्मा आदि रहे। किठौर थाने पर कृष्ण पुत्र ब्रह्म सिंह ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed