फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भाजपा नेता के घर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे

भाजपा नेता के घर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे

Wed, 08 May 2019 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता के घर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे
भाजपा नेता के घर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे
विज्ञापन

मवाना। भाजपा नेता तथा गांव जंधेड़ी के ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार युवकों के बीच साइड लेने को लेकर सोमवार को विवाद हो गया था। इसके बाद 8-10 युवकों द्वारा भाजपा नेता के घर में घुसकर लाठी-डंडे से हमला कर तोड़फोड़ की गई थी। जिसमें भाजपा नेता के ताऊ घायल हुए। इसके बाद जंधेड़ी के ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में धरना दिया था। इसके चलते भाजपा नेता के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई। वहां मंगलवार को वज्र वाहन तथा चौराहे पर पुलिस बल तैनात रहा।
भाजपा नेता निपुण चौहान का भाई बीती देर शाम कार लेकर घर आ रहा था। सुभाष चौक के समीप साइड लेने को लेकर निपुण चौहान के भाई एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार युवकों में कहासुनी तथा हाथापाई हो गई थी। निपुण चौहान भी जानकारी पाकर पहुंच गए थे। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बमुश्किल दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत किया था। भाजपा नेता घर पहुंचे थे कि लाठी-डंडे से लैस 8-10 युवकों ने हमला बोल दिया तथा तोड़फोड़ की थी। जिसमें निपुण चौहान के ताऊ धर्मवीर सिंह के हाथ एवं कूल्हे की हड्डी टूट गई। उन्हें गंभीर में नोएडा रेफर किया गया। इसके बाद दो-तीन ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर जंधेड़ी गांव के ग्रामीण थाने पहुंचे तथा भाजपा नेता पर कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में धरना शुरू कर दिया था। इस पर थाना प्रभारी संजय कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। जिस समय ये लोग लौट रहे थे। चौहान चौक पर तीन फायर हुए। उस समय स्वयं सीओ मौके पर मौजूद थे। दोनों ही पक्ष एक-दूसरे पर फायर का आरोप लगा रहे हैं। इस मामले में पुलिस सजग रही। भाजपा नेता के घर के समीप वज्र वाहन तैनात रहा। वहीं, नगर के मुख्य चौराहों पर भी पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन

भाजपा नेता पक्ष से शाम तक नहीं आई तहरीर
गांव जंधेड़ी निवासी मौसम पुत्र जगवीर सिंह ने कहा कि वह शाम सात बजे शुगर मिल में गन्ना डालने के बाद ट्रैक्टर में डीजल डलवाने पंप पर जा रहा था। कपिल सिनेमा के समीप कुछ युवकों से साइड देने को लेकर कहासुनी हुई। जिस पर युवकों ने फोन करके चौहान चौक निवासी निपुण चौहान, अनुभव चौहान, राजा शर्मा व 8-10 अज्ञात को बुलाया। निपुण चौहान ने उससे जाति पूछकर गालीगलौज की तथा पिटाई कर दी। इतना ही नहीं ट्रैक्टर में आग लगाने का भी प्रयास किया। वह जान बचाकर भागने लगा तो निपुण चौहान ने तमंचे से फायर किया। इसके बाद दोबारा आरोपियों ने उसे सुभाष चौक पर पकड़ लिया तथा मारपीट की। वहीं, थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी से अभद्रता करना भारी पड़ा
भाजपा नेता निपुण चौहान के घर पर हमले एवं तोड़फोड़ की सूचना पाकर थाना प्रभारी संजय कुमार फोर्स के साथ पहुंचे। वहां भाजपा नेता के भाई ने उनसे अभद्रता की। जिस पर थाना प्रभारी भी भड़क गए थे। थाना प्रभारी संजय कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि सुभाष चौक पर दो पक्षों में विवाद की सूचना पाकर पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। वहां दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया था। 10-15 मिनट बाद ही सूचना मिली की चौहान चौक पर निपुण चौहान के मकान पर झगड़ा हो रहा है। पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां भीड़ जमा थी। निपुण चौहान के भाई भवित चौहान पुत्र धीर सिंह ने उनसे अभद्रता की। निपुण के समझाने पर भी नहीं माना तथा जान से मारने की धमकी दी। वहीं, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि पूरे मामले से आला अधिकारियों को अवगत करा दिया है। आदेश के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
11 को महापंचायत बुलाने का निर्णय
रविवार को साइड लेने को लेकर देर शाम गांव जंधेड़ी के युवक तथा भाजपा नेता में विवाद हो गया था। इस संबंध में गांव जंधेड़ी में मंगलवार को पंचायत आहुत की गई। इस संबंध में ग्राम प्रधान जंधेड़ी प्रमोद कुमार ने बताया कि रविवार की घटना के संबंध में हुई पंचायत में 41 गांवों के प्रधानों, मवाना तथा परीक्षितगढ़ ब्लॉक के प्रमुख, गन्ना समिति चेयरमैन, विहिप नेता बलराज डुंगर आदि उपस्थित रहे। पंचायत में वक्ताओं ने समाज पर की गई छींटाकशी की कडे़ शब्दों में निंदा की गई। चेतावनी दी कि यदि आरोपियों के खिलाफ 24 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो 11 मई को महापंचायत आहूत की जाएगी। जिसमें आगे की रणनीति पर विमर्श किया जाएगा।

विधायक से मिलने पहुंचे गुर्जर समाज के लोग
गंगानगर। मवाना में भाजपा नेता के घर में घुसकर हुई मारपीट के मामले में गुर्जर समाज के लोग हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने विधायक के समक्ष दूसरे पक्ष पर फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग रखी। विधायक ने उन्हें निष्पक्ष कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। विधायक ने सीओ मवाना से भी जानकारी ली। वहीं, विधायक दिनेश खटीक ने बताया कि उन्होंने सीओ से निषपक्ष कार्रवाई करने के लिए कहा है। दोषियों के खिलाफ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यहां करीब 30 गांवों के प्रधान, मवाना ब्लॉक प्रमुख प्रेम सिंह, परीक्षितगढ़ ब्लाूक प्रमुख केपी सिंह, मवाना गन्ना सोसाइटी चेयरमैन विनोद भाटी, सहदेवपुर ग्राम प्रधान रामवीर, प्रमोद कुमार, नितिन प्रधान, कालू प्रधान, धर्मवीर प्रधान, अजयपाल, रविंद्र, राहुल प्रधान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed