{"_id":"5cb39e90bdec2214161d7083","slug":"131555275408-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी सिपाही ने बच्चों को सरेआम बुरी तरह पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी सिपाही ने बच्चों को सरेआम बुरी तरह पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी सिपाही ने बच्चों को सरेआम बुरी तरह पीटा
जानीखुर्द/मेरठ। जानी थाने के फर्जी सिपाही ने कस्बा सिवाल खास में शनिवार को दो बच्चों को सरेआम बुरी तरह पीट दिया। इसका महिलाओं ने विरोध किया तो आरोपी ने उनसे अभद्रता की। इसका वीडियो रविवार को क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
कस्बा सिवालखास में शनिवार को एक युवक पुलिस की वर्दी पहनकर पहुंचा। आरोप है कि युवक ने रास्ते से गुजर रहे दो बच्चों की बिना वजह पिटाई कर दी। इसकी जानकारी पाकर बच्चों के परिवार की महिलाएं पहुंच गईं। उन्होंने युवक का विरोध किया। इस पर आरोपी युवक ने महिलाओं से अभद्रता की। इससे गुस्साई महिलाएं आरोपी युवक से भिड़ गईं। मौके पर मौजूद व्यक्तियों ने दोनों पक्षों में बीचबचाव कराया। इसके बाद आरोपी भाग निकला। इस घटना की वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार आरोपी युवक क्षेत्र के ही एक गांव का रहने वाला है। वह काफी समय से जानी थाने के पुलिसकर्मियों के काम करता रहा है। इसके बदले में पुलिसकर्मी उसे कुछ पैसे दे देते हैं। आरोप है कि पुलिसकर्मियों से परिचय का आरोपी युवक गलत फायदा उठाते हुए ग्रामीणों पर पुलिस की वर्दी पहनकर रौब गालिब करता रहता है। कुुछ माह पूर्व पुलिस ने आरोपी युवक को शराब पीकर उत्पात मचाने पर शांतिभंग में जेल भेजा था। वहीं, जानी थाना प्रभारी ब्रिजेश शर्मा के अनुसार वायरल वीडियो की जांचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।