{"_id":"5c8eaa41bdec221428361fa7","slug":"131552853569-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान से पहले बूथो पर मूलभूत सुविधाओं की जांच करेंगे सेक्टर मजिस्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान से पहले बूथो पर मूलभूत सुविधाओं की जांच करेंगे सेक्टर मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। मतदान के दौरान बूथों पर मतदाता को कोई दिक्कत नहीं हो। इसके लिए रविवार को तहसील सभागार में एसडीएम और तहसीलदार की अध्यक्षता में हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र में तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट को बूथों पर मूलभूत सुविधाओं की जांच करने के आदेश दिए गए। जल्द ही सेक्टर मजिस्ट्रेट अपनी रिपोर्ट एसडीम को सौंपेंगे।
एसडीम मवाना अंकुर श्रीवास्तव व तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में रविवार को तहसील सभागार में एक बैठक का आयोजन हुआ। इसमें हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र के 36 सेक्टर मजिस्ट्रेट ने हिस्सा लिया। एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को संबोधित करते हुए कहा कि प्रथम चरण का चुनाव 11 अप्रैल को होना है। निर्वाचन आयोग के आदेश अनुसार बूथों पर मतदान से पहले सभी तैयारियां करनी है। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि बूथों पर बिजली, पेयजल, दिव्यांगों के लिए रैंप एवं अति संवेदनशील बूथों असामाजिक तत्वों की सूची तैयार कर जल्द से जल्द रिपोर्ट उन्हें सौंपने के निर्देश दिए। जिससे मतदान स्थल पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
मतदान के प्रति जागरुकता रैली निकाली
मवाना। लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए रविवार को तहसील अधिकारियों ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्कूली बच्चों के साथ रैली निकाली। बच्चों ने हाथों में तख्तियां व स्लोगन लिखे पोस्टर के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने तहसील से मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्राओं ने तख्तियां व स्लोगन लिखे पोस्टर के माध्यम से तहसील रोड थाना मवाना, चौहान चौक, फलावदा रोड, सुभाष चौक, सुभाष बाजार, दयानंद बाजार, प्रीत नगर आदि में पहुंचकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। उन्होंने विभिन्न नारों के माध्यम से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि वोट उनका अधिकार है। मतदान के जरिये एक अच्छी सरकार देश में बनाई जा सकती है। जिससे देश की तरक्की व अर्थव्यवस्था बढे़। इस दौरान तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता, अमृता सिंह, सुनील आदि मौजूद रहे।