{"_id":"5c8ac3c5bdec222dcd5a7d32","slug":"131552597957-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 मार्च तक ट्रेनों का सहारा छोड़िए, अब बदले गए रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 मार्च तक ट्रेनों का सहारा छोड़िए, अब बदले गए रूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
18 मार्च तक ट्रेनों का सहारा छोड़िए, अब बदले गए रूट
- बुधवार को रद्द ट्रेनों की सूची की गई थी जारी
- अब ट्रेनों के रूट बदले गए, नौचंदी लखनऊ तक जाएगी
मेरठ। 18 मार्च तक दिल्ली से मेरठ ट्रेन से जाने का प्लान बना रहे तो इसे कैंसल कर दीजिए और बस से यात्रा करिए। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि 16 से 18 मार्च तक एक बार फिर खतौली-मुजफ्फरनगर के बीच ट्रैक के दोहरीकरण का काम शुरू होने जा रहा है। इसके चलते उत्तर रेलवे ने बुधवार को रद्द रहने वाली एक दर्जन से अधिक ट्रेनों की सूची जारी की थी। इसके बाद बृहस्पतिवार को रेलवे ने मेरठ से गुजरने वाले एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट डायवर्ट कर दिए हैं। जिससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ेगी।
दोहरीकरण कार्य को पहले 10 मार्च तक खत्म किया जाना था, लेकिन मंसूरपुर फाटक के पास किसानों के विरोध के चलते इसे टालना पड़ा। एक बार फिर रेलवे ने किसानों को मनाते हुए कार्य को दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया है। बृहस्पतिवार को शाम के समय पैसेंजर ट्रेनों के रद्द होने से दैनिक यात्रियों को घंटो तक गाजियाबाद स्टेशन पर खड़ा रहना पड़ा। शाम के समय सुपर एक्सप्रेस, शालीमार एक्सप्रेस के जाने के बाद दैनिक यात्रियों को मेरठ आने के लिए मुंबई से अमृतसर आने वाली गोल्डन टेंपल का इंतजार करना पड़ा। हालांकि, इस ट्रेन के एक्सप्रेस होने से यात्रियों को यात्रा करने में परेशानी हुई। कुछ यात्रियों को बस से सफर कर मेरठ लौटना पड़ा।
यह ट्रेनें मेरठ होकर नहीं जाएंगी
15 मार्च को कोच्चिवली-देहरादून एक्सप्रेस वाया शामली होते हुए देहरादून जाएगी। 16 और 17 मार्च को इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस वाया शामली होते हुए देहरादून जाएगी। 17 और 18 मार्च को सुपर एक्सप्रेस वाया शामली होते हुए जालंधर जाएगी। 17 मार्च को योगा एक्सप्रेस वाया शामली होते हुए हरिद्वार जाएगी। 18 मार्च को जनशताब्दी वाया शामली होते हुए देहरादून जाएगी। 16 मार्च को उत्कल एक्सप्रेस वाया शामली होते हुए हरिद्वार पहुंचेगी। 18 मार्च को सुपर एक्सप्रेस शामली के रास्ते नई दिल्ली पहुंचेगी। 18 मार्च को देहरादून-कोच्चिवली एक्सप्रेस टपरी से शामली होते हुए हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। 18 मार्च को देहरादून-मदुरई एक्सप्रेस वाया टपरी होते हुए हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। 18 मार्च को ही जनशताब्दी वाया शामली होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
14 मार्च से रद्द होने वाली ट्रेनें
अंबाला-मेरठ सिटी पैसेंजर, अंबाला-हजरत निजामुद्दीन पैसेंजर, दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर, सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर, हरिद्वार-दिल्ली पैसेंजर-54476 , दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर- 64559, दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर- 54473, दिल्ली हरिद्वार पैसेंजर-54475, दिल्ली-ऋषिकेश पैसेंजर- 54471, ऋषिकेश-दिल्ली पैसेंजर-54472 रद्द रहेंगी। वहीं 15 मार्च से मेरठ सिटी-अंबाला पैसेंजर, हजरत निजामुद्दीन-अंबाला पैसेंजर, सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर रद्द रहेंगी।
मेरठ तक चलेगी नौचंदी
16 और 17 मार्च को नौचंदी एक्सप्रेस सहारनपुर के बजाय मेरठ तक चलेगी। वहीं, 17 और 18 को नौचंदी एक्सप्रेस मेरठ सिटी से ही प्रयाग घाट के लिए चलेगी। 17 और 18 को कालका-दिल्ली पैसेंजर सहारनपुर तक चलेगी।
19 तक लखनऊ तक चलेगी नौचंदी
लखनऊ-वाराणसी-प्रतापगढ-रायबरेली सेक्शन पर कार्य के चलते एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इसके चलते मेरठ से प्रयागघाट को जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस 14 से 19 मार्च तक लखनऊ तक ही जाएगी और यहीं से ही मेरठ के लिए प्रस्थान करेगी।