फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सरकार की ई-टेंडरिंग प्रक्रिया ध्वस्त, हो रहा खेल

सरकार की ई-टेंडरिंग प्रक्रिया ध्वस्त, हो रहा खेल

Mon, 25 Feb 2019 02:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 02:56 AM IST
विज्ञापन
सरकार की ई-टेंडरिंग प्रक्रिया ध्वस्त, हो रहा खेल
ई-टेंडरिंग प्रक्रिया में शुरू हुआ सांठगांठ का खेल
विज्ञापन

- डूडा के अधिकारियों ने मथुरा की वेबसाइट पर डालकर टेंडर खोले
- रि-टेंडर प्रक्रिया में भी सांठगांठ हुई उजागर
- 15 करोड़ से मलिन बस्तियों में होना है विकास कार्य
- साठगांठ के खेल में शहर का विकास हो रहा है लेट

मेरठ। विकास कार्यों के लिए निकाले जाने वाले टेंडरों से माफियागिरी खत्म करने के लिए सरकार द्वारा शुरू की गयी ई-टेंडरिंग प्रक्रिया अधिकारियों के हाथों में पहुंचते ही फेल गई। जहां सांठगांठ के खेल में टेंडर पूल कराकर सरकारी खजाने को चूना लगाया जा रहा है, वहीं ई-टेंडरिंग प्रक्रिया ध्वस्त करने के लिए प्रदेश के दूसरे जनपद की वेबसाइट पर टेंडर निकाले जा रहे हैं। इतना ही नहीं खेल में शामिल चंद ही चहेते लोगों को आधे से एक प्रतिशत के कम रेट पर टेंडर दिए जा रहे हैं। यह खेल डूडा में खुलकर सामने आया है। डूडा अधिकारी इसको व्यवस्था का हिस्सा बता रहे हैं
उप्र सरकार ने 15 करोड़ रुपया शहर की मलिन बस्तियों के विकास के लिए जारी किया। इसके लिए सरकार ने ठेकेदारों को ई-टेंडरिंग के माध्यम से जोड़ने का आदेश दिया। डूडा में उप्र सरकार के आदेश के अनुपालन के तहत ई-टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन ठेकेदारों से साठगांठ करके ई-टेंडरिंग प्रक्रिया में ही खेल कर दिया। यानी 15 करोड़ से होने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव के टेंडर मेरठ डूडा की वेबसाइट पर डालने की बजाय मथुरा की वेबसाइट पर डाल दिए गए। इतना ही नहीं टेंडर खोलने की पूरी प्रक्रिया भी कर दी। नगरायुक्त से लेकर डीएम तक ने भी स्वीकृति दे दी। हालांकि लगभग 50 कार्य ऐसे पकड़े गए जिनपर एक-एक ठेकेदार ने ही भाग लिया था। बताया जा रहा है कि डीएम के आदेश पर पिछले सप्ताह फिर से टेंडर निकाल दिए। इस बार पिछले फर्जीवाडे़ को दबाने के लिए डूडा ने मेरठ की वेबसाइट पर ही टेंडर निकाले। जानाकरी मिली है कि एक दिन पहले ही ये टेंडर भी खुल चुके हैं। कुछ ठेकेदारों ने अपना नाम न छापने की शर्त पर बताया है कि जिन ठेकेदारों ने दिसंबर माह में हुई टेंडर प्रक्रिया में भाग लिया था, उन्हीं ठेकेदारों को टेंडर मिले हैं।
विज्ञापन

शहर का विकास पूरी तरह रुका पड़ा है। वह भी आधे से एक प्रतिशत घाटे पर। जबकि दूसरे सभी विभागों में 10 से 30 प्रतिशत घाटे से टेंडर छूट रहे हैं। जिसका लाभ सरकार को पहुंचता है और अन्य विकास कार्य कराए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गलती से हुआ था
इस संबंध में पीओ डूडा आशीष गौड़ का कहना है कि गलती से मथुरा की वेबसाइट पर टेंडर डाले गए थे। इस बार मेरठ की वेबसाइट पर ही टेंडर डाले हैं। जिन ठेकेदारों को काम नहीं मिला है वह साठगांठ का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed