{"_id":"5c54b808bdec2213dd6db171","slug":"131549056008-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 फरवरी से फिर बारिश के आसार, तेराई क्षेत्र में मध्यम बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 फरवरी से फिर बारिश के आसार, तेराई क्षेत्र में मध्यम बारिश के आसार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। दो दिन से बदल रहे मौसम के बीच शुक्रवार को दिनभर आसमान पर बादलों और धूप के बीच लुका छिपी का खेल चलता रहा। दिन में हवा की गति भी तेज रही। दिन और रात का तापमान फिर से बढ़ गया। सुबह के समय नमी वाले क्षेत्रों में कोहरा छाने की संभावना है।
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते वेस्ट यूपी में हुई बूंदाबांदी से मौसम बदल गया है। शुक्रवार को जहां धूप का असर ज्यादा रहा, वहीं हवा भी तेज रही। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्र्रता 85 और न्यूनतम 48 प्रतिशत दर्ज की गई। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि दिन और रात के तापमान में फिर से बढ़ोतरी हुई है। दो दिन अभी तापमान में बढ़ोतरी होगी। सुबह के समय नमी वाले क्षेत्रों में कोहरे छाने के आसार है। पहाड़ों पर फिर से 4 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। इसका असर वेस्ट यूपी में भी दिखाई देगा। 5 से 7 फरवरी के साथ बारिश और तेज हवाओं के चलने के आसार बन रहे हैं। मेरठ में हल्की और तराई क्षेत्रों में मध्यम बारिश के आसार है। अभी दो दिन तापमान 20 डिग्री से ऊपर ही रहेगा, रात का तापमान थोड़ा कम हो सकता है।