फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ्राम विकास सचिव को हटाने की मांग को लेकर ग्राम प्रधानों का प्रर्दशन

्राम विकास सचिव को हटाने की मांग को लेकर ग्राम प्रधानों का प्रर्दशन

Sat, 29 Dec 2018 02:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
्राम विकास सचिव को हटाने की मांग को लेकर ग्राम प्रधानों का प्रर्दशन
जानीखुर्द। जानी ब्लॉक के ग्राम प्रधान संगठन की एक बैठक शुक्रवार को ब्लॉक परिसर में हुई। इसमें ग्राम प्रधान संगठन ने सीडीओ से एक ग्राम विकास सचिव को हटाने की मांग की। बाद में ग्राम प्रधानों ने जानी ब्लॉक पर अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

जानी ब्लॉक कार्यालय पर आयोजित प्रधान संगठन की बैठक में ग्राम प्रधानों ने आरोप लगाया कि ब्लॉक में तैनात एक ग्राम विकास सचिव का व्यवहार उचित नहीं है। आरोपी ग्राम विकास सचिव शराब के नशे में प्रधानों से बदतमीजी करता है। इसकी शिकायत पुलिस से भी की गई है। वहीं, ग्राम विकास सचिव की शिकायत उच्चाधिकारियों से भी की गई। हालांकि अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। बैठक में ग्राम प्रधान संगठन के प्रधानों ने आरोपी ग्राम विकास सचिव को जानी ब्लॉक से हटाने की मांग करते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके लिए ग्राम विकास सचिव की सीडीओ से शिकायत करने का निर्णय किया गया। बैठक के बाद प्रधानों ने बीडीओ कार्यालय पर आरोपी ग्राम विकास सचिव को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया। बैठक में ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष संदीप चौधरी, हरिओम, संजय, अनिल पांचली, विनोद, नवीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed