फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   खराब जीवन शैली से युवाओं में बढ़ रही मानसिक बीमारियां

खराब जीवन शैली से युवाओं में बढ़ रही मानसिक बीमारियां

Thu, 26 Jul 2018 02:44 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खराब जीवन शैली से युवाओं में बढ़ रही मानसिक बीमारियां
युवाओं में बढ़ रही मानसिक बीमारियां: डॉ. गोयल
विज्ञापन

मेरठ। मैक्स सुपर स्पेश्यलिटी अस्पताल पटपड़गंज से न्यूरो सर्जरी और न्यूरोसाइंसेज इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. अमिताभ गोयल ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 20-30 साल के युवाओं में मानसिक रोग बहुत तेजी से बढ़ रहा है, जबकि अब से करीब 10 साल पहले तक यह रोग ज्यादातर बूढ़े लोगों में होते थे।
उन्होंने कहा कि यह समस्याएं वजन के बढ़ने, खराब जीवनशैली, बैठने की गलत मुद्रा आदि से संबंधित हैं। दैनिक जीवन शैली में छोटे-छोटे बदलाव करके इसमें सुधार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पिछले दशक में न्यूरो सर्जरी के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। मरीजों को आधुनिक और एडवांस ट्रीटमेंट देकर और इलाज के बाद नियमों का सही तरीके से पालन करके एक स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है।
विज्ञापन


केस स्टडी-1
अजीत तोमर 26 साल के हैं। उन्हें पिछले तीन चार सप्ताह में सिरदर्द होने की शिकायतों के साथ कभी-कभी उल्टी हो रही थी। जांच में पता चला कि उनके तीसरे वेंटिकल के पूर्ववर्ती हिस्से में एक तरह का ट्यूमर पनप रहा था जो मस्तिष्क के अंदर गहराई तक पहुंच चुका था। 19 अप्रैल को इनकी सर्जरी की गई, अब वह स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस स्टडी-2
अशोक कुमार 59 साल के हैं। पिछले कुछ हफ्तों से दोनों जांघों में दर्द की शिकायतों के साथ ओपीडी में आए थे। एमआरआई हुई, जिसमें उनके अपर लिंबर में ट्यूमर दिख रहा था। एंडोस्कोपिक विधि से सर्जरी की गई और एल-1 स्तर का ट्यूमर सफलता पूर्वक हटा दिया गया। वह अब ठीक हैं। मैक्स ने पिछले दो सालों में मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में 300 से अधिक मरीजों का इलाज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed