{"_id":"5b4e5b394f1c1b46748b577f","slug":"131531861817-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में अंधेरा करने वाला अंतर्राज्यीय गैंग दबोचा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में अंधेरा करने वाला अंतर्राज्यीय गैंग दबोचा
Updated Wed, 18 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्रों के ध्यानार्थ
17 साल से चोरी करता आ रहा यह गैंग ट्रांसफार्मर
500 रुपये किलो बेचते थे चोरी का तांबा, चार बदमाश धरे
- हापुड़, गाजियाबाद, देहरादून, दिल्ली और हरियाणा तक फैला है गैंग का नेटवर्क
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। ट्रांसफार्मर चोरी कर शहर में अंधेरा करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का मंगलवार को पर्दाफाश हुआ है। 17 साल से ट्रांसफार्मर चोरी करते आ रहे इस गैंग का नेटवर्क हापुड़, गाजियाबाद, देहरादून, दिल्ली और हरियाणा तक फैला है। विद्युत विभाग को करोड़ों का चूना लगा यह गैंग ट्रांसफार्मर से निकाला गया तांबा 500 रुपये किलों में कबाड़ियों को बेचता था।
एसपी सिटी रणविजय सिंह और सीओ दौराला पंकज सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि 12 जुलाई को सरधना रोड स्थित जेवरी रोड पर गार्डन सिटी में रूप सिंह के मकान में लूट हुई थी। लुटेरों को पकड़ने के लिए इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा दीपक शर्मा ने दो टीमें बनाई थीं। सोमवार रात सूचना मिली थी कि शोभापुर के जंगल में ट्रांसफार्मर चोरी करने चोर पहुंचे हैं। जिस पर पहुंची पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद मौके से चार बदमाशों को दबोच लिया, जबकि तीन आरोपी फरार हो गए।
चोरी नहीं तो लूट
पूछताछ में आरोपियोें ने बताया कि वह ट्रांसफार्मर चोरी करते है। बारिश के चलते ट्रांसफार्मर चोरी नहीं करने पर उन्होंने रूप सिंह के घर में लूटपाट की। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कबाड़ी नूरूद्दीन निवासी सुभाष बाजार कोतवाली दबोच लिया। उसके गोदाम से बच्चा पार्क के ट्रांसफार्मर का चोरी हुआ सामान बरामद किया।
विज्ञापन
गिरोह का सरगना संजय कश्यप
पुलिस ने संजय कश्यप पुत्र सूरजमल निवासी मेहरमती गणेशपुर सरधना, संजय गुर्जर पुत्र कैलाश निवासी देवी मंदिर मोहल्ला सरधना, विकास उर्फ चवन्नी पुत्र रिषीपाल सिंह निवासी नंगलाताशी कंकरखेड़ा और नूरूद्दीन पुत्र अब्दुल रहमान निवासी सुभाष बाजार कोतवाली को गिरफ्तार किया। गिरोह का सरगना संजय कश्यप बताया गया। फरार आरोपी रणदीप, नौशाद और उस्मान निवासी सरधना हैं।
कई जिलों में केस दर्ज
इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा के अनुसार आरोपी संजय ने पूछताछ में बताया कि वह ट्रांसफार्मर से निकाला तांबे का तार 500 रुपये किलो बेचते थे। ट्रांसफार्मर के अन्य सामान की कीमत अलग-अलग होती थी। वे साल 2001 से ट्रांसफार्मर चोरी करते आ रहे हैं। संजय कश्यप और संजय गुर्जर कई बार जेल जा चुके है। कई जिलों में उन पर केस दर्ज हैं।
आउटर कॉलोनियां टारगेट पर
एसपी सिटी ने बताया कि ट्रांसफार्मर चोरी करने में असफल होने पर यह गिरोह बाहरी कॉलोनियों में लूटपाट करते थे। दिन में रैकी और रात में वारदात को अंजाम देते थे। विद्युत विभाग को यह करोड़ों रुपये का चूना लगा चुके हैं। पुलिस को इस गिरोह की काफी दिनों से तलाश थी।