{"_id":"5b4d06dc4f1c1b48748b53bf","slug":"131531774684-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद से मेरठ तक रोडवेज बस में छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद से मेरठ तक रोडवेज बस में छेड़छाड़
Updated Tue, 17 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद से मेरठ तक रोडवेज बस में छेड़छाड़
मेरठ। लालकुर्ती निवासी महिला से रोडवेज बस में एक फौजी और उनके साथी ने छेड़छाड़ कर दी। महिला अपने पति के साथ मुरादाबाद से मेरठ आ रही थी। महिला का कहना है कि आरोपी ने शराब पी रखी थी मुरादाबाद से मेरठ तक छेड़छाड़ की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मेडिकल के सामने बस को रूकवाकर आरोपी फौजी और दूसरे साथी को हिरासत में ले लिया।
लालकुर्ती थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला अपने पति के साथ मुरादाबाद से रोडवेज बस में बैठकर मेरठ के लिए चली थी। महिला अपने पति के साथ सीट पर बैठी हुई थी। आरोप है कि पास की सीट पर एक फौजी और अपने साथी के साथ बैठा हुआ था, जबकि आरोपी फौजी के चार साथी भी बस में सवार थे। आरोप है कि पास की सीट पर बैठे फौजी ने अश्लील हरकतें की। महिला ने अपने पति को घटना के बारे में बताया। पति ने आरोपी से विरोध किया तो आरोपी फौजी ने गाली गलौच कर दी और महिला के पति को भुगतने की धमकी दी। महिला का कहना है कि आरोपी लगातार बस में परेशान करते रहे। रात में डर के कारण किसी ने भी बस में कुछ नहीं कहा। क्योंकि आरोपी लगातार महिला के पति को भी धमकी दे रहे थे। जैसे ही बस काली नदी के पास पहुंची तो कंट्रोल रूम पर सूचना दी गई। एसओ मेडिकल सतीश कुमार मौके पर पहुंचे और रोडवेज बस के बताए गए नंबर के आधार पर पुलिस ने गढ़ रोड पर बस रूकवा ली। महिला के पति ने मेडिकल थाने में छेड़छाड़ की तहरीर दी। पुलिस ने फौजी और दूसरे अन्य साथी को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने कहा था कि बस से नीचे उतारकर सबक सिखाया जाएगा। वहीं आरोपी फौजी ने बताया कि मुरादाबाद में बस में सीट पर बैठते समय हाथ लग गया था। छेड़छाड़ और शराब पीकर धमकी देने का आरोप गलत है। चाहे पुलिस बस के चालक या परिचालक से जानकारी कर ले। एसओ मेडिकल सतीश कुमार का कहना है कि घटना मुरादाबाद की बताई गई है। आरोपी फौजी मेरठ में एक यूनिट में तैनात हैं। जो बरेली मिलेट्री हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर अपने साथियों के साथ मेरठ आए। उच्च अधिकारियों को पूरा मामला बता दिया गया।