{"_id":"5b43cd574f1c1bc6248b5736","slug":"131531170135-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए मीटरों में भी ढूंढ़ ली रिमोट से बिजली चोरी की तकनीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए मीटरों में भी ढूंढ़ ली रिमोट से बिजली चोरी की तकनीक
Updated Tue, 10 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। रिमोट से बिजली चोरी कराने वाले गैंग के एक बार फिर से सक्रिय होने से जहां विभाग में हड़कंप मचा है वहीं अब तक लगाए गए मीटरों की तकनीक पर भी सवालियां निशान लगने लगे हैं।
वर्ष 2014 में नोएडा में मिले रिमोट आधारित डिवाइस के जरिये बिजली चोरी मामले ने विभाग को नई तकनीक आधारित मीटर लगाने पर मजबूर कर दिया था। इसके बाद से विभाग नई तकनीक वाले मीटर उपभोक्ताओं के यहां लगाता आया है। लेकिन नौगजा पीर इलाके से मिले रिमोट डिवाइस के जरिये बिजली चोरी मामले से स्पष्ट है कि बिजली चोरी गैंग ने नए मीटरों में भी सेंधमारी कर ली है।
एस्क्ट्रा सॉकेट से चोरी अंजाम
अधिशासी अभियंता जेके गुप्ता के अनुसार रिमोट से बिजली चोरी कराने वाला गैंग मीटर में लगे सॉकेट के अलावा एक अतिरिक्त सॉकेट लगाकर डिवाइस से अटैच कर देता था। फिर उस मीटर को रिमोट के जरिये चालू और बंद किया जाता था। मॉस रेड में मिल रहे मीटर शंट में हालांकि रिमोट आधारित बिजली चोरी न के बराबर मिल रही है। पुराने मैनुअल मीटरों में ही सर्वाधिक शंट मिल रहे हैं।