{"_id":"5b04865c4f1c1be4408b6fcb","slug":"131527023196-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षद प्रतिनिधि मंडल ने की डीएम से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्षद प्रतिनिधि मंडल ने की डीएम से
Updated Wed, 23 May 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्षद प्रतिनिधि मंडल ने की डीएम से शिकायत
मेरठ। जिला पूर्ति कार्यालय में एक कर्मचारी द्वारा भ्रष्टाचार किये जाने की शिकायत मंगलवार को पार्षद प्रतिनिधि मंडल ने डीएम से की। नगर निगम के वार्ड-62 इंद्रानगर के पार्षद विपिन जिंदल ने बताया कि पूर्ति कार्यालय में राशन कार्ड फीडिंग का कार्य कर रहे एक कर्मचारी ने अपनी कार्यशैली से पूरे सिस्टम को खराब किया हुआ है। कुछ क्षेत्रों के राशन कार्ड तो फीड किए जा रहे हैं, लेकिन अधिकांश क्षेत्रों के निरस्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया पिछले दिनों पार्षदों ने इस कर्मचारी को समझाया, लेकिन उस पर कोई असर नहीं पड़ा। जिला पूर्ति अधिकारी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। पार्षदों ने यह भी बताया कि कि जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा जबरन नमक भिजवाया जा रहा है। इस नमक को खरीदने के लिये जनता को मजबूर किया जा रहा है। इस नमक को जिस खाद्य पदार्थ में डालते हैं वह काला हो जाता है। प्रतिनिधि मंडल ने डीएम से इस प्रकरण में जांच कराने की मांग की। इस दौरान पार्षद के साथ पंकज गोयल, मनमोहन जौहरी, संदीप गोयल, नितिन स्नेही मौजूद रहे।