{"_id":"5b008a784f1c1b894c8b5ebd","slug":"131526762104-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां दुर्गा के गुणगान से आज होगा मेला नौचंदी का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां दुर्गा के गुणगान से आज होगा मेला नौचंदी का समापन
Updated Sun, 20 May 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
नौचंदी मेले का आज होगा समापन
मेरठ। नौचंदी मेले का समापन रविवार को मां दुर्गा की पूजा अर्चना के साथ हो जाएगा। मेला कमेटी ने मेले को आगे बढ़ाने पर कोई विचार नहीं किया है। वहीं मेले में अधिक भीड़ पहुंचने की संभावना है। मेला समापन के लिए नगर निगम ने सभी तैयारियां कर ली हैं।
रविवार शाम चार बजे पटेल मंडप में मां दुर्गा का जागरण होगा। इसके बाद समापन कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसमें जहां निगम कर्मचारी और कुछ दुकानदारों को सम्मानित किया जाना है, वहीं भविष्य में मेले की भव्यता बनी रहे, इसका भी संकल्प लिया जाएगा। मेले को आगे बढ़ाने के लिए दुकानदारों ने दो दिन पहले आवेदन किया था। इसपर मेला सचिव एवं नगरायुक्त मनोज कुमार ने कोई विचार नहीं किया। साथ ही शनिवार को निर्णय लिया कि रविवार को मेले का समापन किया जाएगा। जिसमें जिलाधिकारी भी शामिल होेंगे।
मेले पर पड़ती रही मौसम की मार
नौचंदी मेले पर इस बार मौसम की लगातार मार पड़ती रही। मेले में खासकर शनिवार और रविवार को अधिक भीड़ पहुंचती है। पूर्व के रविवार और शनिवार में अंधड़ और बारिश के कारण मेला प्रभावित हुआ। इस कारण दुकानदारों को काफी नुकसान हुआ।