फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   प्रकृति की सबसे सुंदर कृति है नारी

प्रकृति की सबसे सुंदर कृति है नारी

Tue, 01 May 2018 02:56 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
प्रकृति की सबसे सुंदर कृति है नारी

विज्ञापन

प्रकृति की सबसे सुंदर कृति है नारी: स्वाति सिंह
मेरठ। प्रकृति की सबसे सुंदर कृति नारी है। अगर बेटियां होंगी, तो ही मां, बहन, पत्नी, बहू के रिश्ते बनेंगे। महिलाएं पुरुषों से सशक्त होती हैं। यूपी बोर्ड के रिजल्ट में भी लड़कियां टॉपर रही। यह बातें सोमवार को होटल हाइफन में आयोजित अमर उजाला प्रथमा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह ने कही।
अमर उजाला की ओर से अमर उजाला प्रथमा (वुमन अचीवर्स अवार्ड 2018) का आयोजन होटल हाइफन में किया गया। जिसमें स्वाति सिंह मुख्य अतिथि थीं। वह राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एनआरआई, बाढ़ नियंत्रण, कृषि निर्यात, कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार, महिला कल्याण, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण उप्र शासन हैं। उन्होंने कहा कि अगर मां, बेटी होने पर दूसरे बच्चे के लिए विरोध कर दे तो भ्रूण हत्याएं रुक जाएं। लड़की के गलत शादी के विरोध पर मां साथ दे तो दहेज प्रथा जैसी समस्याएं खत्म हो जाएं। उन्होंने कहा कि यह पुरुष प्रधान देश महिलाओं को सशक्त नहीं होने दे रहा है। लिहाजा जरूरी है कि ऐसे लोगों का ब्रेन वॉश किया जाए। हालांकि बहुत पुरुष अच्छे भी हैं, यही वजह है कि इस तरह के कार्यक्रम हो रहे हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह अपनी पत्नी के साथ यहां आए हैं, यह देखकर उन्हें अच्छा लगा। सबको मिलकर समाज की सोच को बदलना होगा। समाज बदल भी रहा है। महिलाओं के अवार्ड में पुरुषों का आना इसका ही उदाहरण है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मजबूत महिलाएं भी परेशान हैं। उनसे पूछा जाता है कि पति आए या नहीं, लेकिन कभी उनके पति से भी पूछा जाता है कि वह आई हैं या नहीं। ऐसा नहीं किया जाता। यह अंतर दूर करना होगा। सशक्त महिलाओं की संख्या बढ़ानी होगी। देश की नारियों को पूजा की नहीं बराबरी की जरूरत है। सशक्त महिलाएं यह भावना अपने बच्चों को बताएं, जिससे उनकी बेटियां यह न झेलें।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी मंजिल सैनी की तारीफ की
स्वाति सिंह ने कहा कि हाल ही में एक लड़के ने उन्हें ट्वीटर पर टैग किया कि उसकी बहन को प्रताड़ित किया जा रहा है। वह बहन से मिलने जयपुर से मेरठ जा रहा था। उन्होंने रात करीब साढ़े 12 बजे एसएसपी मंजिल सैनी को फोन किया। उन्होंने तुरंत उस लड़के से भी बात की और कार्रवाई कराई।

शूटर दादी से लेनी चाहिए प्रेरणा
स्वाति सिंह ने कहा कि शूटर दादी को उन्होंने टीवी पर देखा था। इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए कि किसी भी उम्र में महिलाएं आगे बढ़ सकती हैं।

खास बातें:
होटल हाइफन में आयोजित हुआ अमर उजाला प्रथमा (वुमन अचीवर्स अवार्ड 2018)
बेटियां होंगी तो ही बनेंगे रिश्ते
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed