फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   समिति की बैठक में संगठन पर चर्चा

समिति की बैठक में संगठन पर चर्चा

Mon, 16 Apr 2018 02:28 AM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
समिति की बैठक में संगठन पर चर्चा
वसलीम जिला महासचिव व सगीर छात्रसभा के सचिव नियुक्त
विज्ञापन

मेरठ। सर्व समाज सेवा समिति की बैठक कंचनपुर घोपला रिठानी में आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद शहजाद ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान चलाने का आह्वान किया है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के जिला छात्रसभा अध्यक्ष आसिफ नईम अहमद ने संगठन के लोगों से कहा कि जनसंपर्क के माध्यम से जनता की समस्याएं सुनें और उनका निराकरण कराने में सक्रिय रहें। इस दौरान उन्होंने मोहम्मद वसलीम को छात्रसभा का जिला महासचिव एवं मोहम्मद सगीर को जिला सचिव नियुक्त किए जाने की भी घोषणा की। दोनों पदाधिकारियों को समिति के सदस्यों ने शुभकामना देते हुए हर्ष व्यक्त किया। बैठक का संचालन करते हुए मोहम्मद अब्बास ने कहा कि गरीब परिवारों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाए और आपसी भाईचारे के लिए लोगों को जागरूक करें। बैठक में समिति के बिलाल अहमद, नौशाद अहमद, अमित कुमार, मोहम्मद शादाब, रमेश पाल, मोहसिन, मौलाना मुकर्रम, जब्बार आदि रहे।

खास खबरें
सर्व समाज सेवा समिति की बैठक में संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed