{"_id":"5ac541244f1c1bcc618b5755","slug":"131522876708-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ती जारही है स्कूलों की मनमानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ती जारही है स्कूलों की मनमानी
Updated Thu, 05 Apr 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पब्लिक स्कूलों की मनमानी पर लगे अंकुश
मेरठ। पब्लिक स्कूलों की मनमानी के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्हाेंने डीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा।
एबीवीपी के महानगर संगठन मंत्री अजीत पटेल ने कहा कि संगठन राष्ट्र, समाज एवं शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्षरत है। उन्होंने बताया कि महानगर क्षेत्र में शिक्षा फीस को लेकर निजी स्कूलों के संचालकों की मनमानी लगातार बढ़ती जा रही है। हर वर्ष फीस बढ़ाना, ड्रेस चेंज करना, स्कूलों के अंदर खुलेआम शिक्षा सामग्री की दुकान लगाना, हर वर्ष प्रवेश के रूप में फीस वसूलना और डोनेशन लेकर प्रवेश देना आदि मामलों में अभिभावकों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि इन स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई कर शिक्षा के बाजारीकरण पर अंकुश लगाया जाए। मांग पूरी नहीं होने पर संगठन इस मुद्दे को लेकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इस संबंध में संगठन की तरफ से एक ज्ञापन भी जिला प्रशासन को सौंपा गया।
विज्ञापन
खास बातें:
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा ज्ञापन