{"_id":"5ac537a84f1c1bed618b592b","slug":"131522874280-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 को रोडवेज का चक्का जाम की तैयारी में जुटे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 को रोडवेज का चक्का जाम की तैयारी में जुटे कर्मचारी
Updated Thu, 05 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चक्का जाम की तैयारी में जुटे रोडवेज कर्मचारी
मेरठ। मांगों के नहीं माने जाने से खफा यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन ने आगामी 11 अप्रैल को प्रदेश की बसों का चक्का जाम करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस कड़ी में बुधवार को भैसाली डिपो में बैठक कर कर्मचारियों से एकजुट होकर चक्का जाम करने का आह्वान किया गया। शाखा मंत्री राजेश त्यागी ने बताया कि संगठन ने प्रबंधन को 16 सूत्रीय मांग ज्ञापन दिया था। लेकिन इस पर विचार नहीं किए जाने से कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। इसके चलते ही संगठन ने 11 अप्रैल को बसों का चक्का जाम करने का फैसला लिया है। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सुहेल अहमद, मंत्री वीरेंद्र सिंह, श्रीभगवान मित्तल, उमेश गिरी, सोबन सिंह, दिनेश सैंगर, पवन कुमार, सदानंद त्यागी, वीरसैन, देवेंद्र दत्त आदि मौजूद रहे।