{"_id":"5a8dd8d94f1c1bcb268bb2b4","slug":"131519245529-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएएस कॉलेज में हुआ काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएएस कॉलेज में हुआ काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन
Updated Thu, 22 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सबसे अच्छी कविता सुनाकर आशु अव्वल
- एनएएस कॉलेज में हुई कविता प्रतियोगिता
मेरठ। एनएएस कॉलेज के मूट कोर्ट हॉल में बुधवार को स्वरचित कविता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कविता की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। प्रतियोगिता में आशु ने सबसे अच्छी कविता सुनाई।
प्रतिभागी टीमों में आरजी कॉलेज, इस्माईल कॉलेज, एनएएस कॉलेज, एमएम कॉलेज मोदीनगर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। प्रतियोगिता में मेरठ कॉलेज के आशु कुमार मेरठ ने प्रथम स्थान, एनएएस कॉलेज के मोंटू ने द्वितीय स्थान और मेरठ कॉलेज की प्रज्ञा शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार आरजी कॉलेज की जैहरा नकवी को मिला। मुख्य अतिथि कॉलेज प्रबंध समिति के अवैतनिक सचिव अमित शर्मा, प्रबंध समिति के सदस्य एवं पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, प्राचार्य वीपी राकेश ने पंडित नानकचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। निर्णायक मंडल में मेरठ कॉलेज के हिंदी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रामयज्ञ मौर्य और एनएएस कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. ललिता यादव रहे। स्वरचित कविता के आयोजन की संयोजिका हिंदी विभाग की डॉ. कविश्री जायसवाल रहीं। संचालन दीपिका श्रीवास्तव ने किया। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. सविता तनेजा, डॉ. नूपुर शर्मा, डॉ. सुचित्रा देवी, डॉ. शिखा चतुर्वेदी, डॉ. नवीन गुप्ता, अभिषेक भाटिया, गौरव शर्मा, नवीन जोशी, अमरजीत सिंह, रोहित आदि का विशेष सहयोग रहा।