{"_id":"5a63a8f74f1c1b7c268b57ad","slug":"131516480759-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजा न मिलने से परेशान परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजा न मिलने से परेशान परिजनों का हंगामा
Updated Sun, 21 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुआवजा न मिलने से परेशान परिजनों का हंगामा
मेरठ। तीन महीने पहले मोहिउद्दीनपुर शुगर मिल में हुई एक युवक की मौत के बाद तय मुआवजे की राशि न मिलने से परेशान परिजनों ने शुगर मिल में हंगामा कर दिया। परिजनों के अनुसार 15 अक्तूबर को मोहिउद्दीनपुर मिल के नये प्लांट में देवरिया के गांव चकोर तिवारी निवासी दुर्गेश पुत्र कृष्णपाल की वेल्डिंग करते समय प्लांट से गिरकर मौत हो गई थी। जिसके बाद शुगर मिल प्रशासन ने मामले में उन्हें उचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक मुआवजा नहीं मिला। युवक की मां कांति देवी ने बताया कि दुर्गेश ठेकेदार संजय त्यागी के पास काम करता था। ठेकेदार के द्वारा ही मुआवजे की धनराशि दी जानी थी। कई बार शुगर मिल के जीएम से शिकायत की, लेकिन कोई हल नहीं निकला। वहीं हंगामे की सूचना पर पहुंचे शुगर मिल के जीएम एसआर नारायण ने जल्द ही ठेकेदार से मुआवजा दिलवाने की बात कही।