फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यापर्ण

पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यापर्ण

Fri, 24 Nov 2017 05:42 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 05:42 PM IST
विज्ञापन
पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यापर्ण

विज्ञापन
गंगाघाट पर स्थापित की मूर्ति, पुलिस ने हटवाई
मुरादनगर। छोटा हरिद्वार गंगाघाट पर बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की मूर्ति स्थापित कर दी गई, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मूर्ति हटवाई और मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। लोकदल कार्यकर्ताओं की मानें तो मूर्ति छह माह पहले स्थापित की गई थी वहीं पुलिस का कहना है कि उन्हें जाट वोटों के लिए गंगाघाट पर मूर्ति स्थापित करने की सूचना मिली थी।

छोटा हरिद्वार गंगाघाट पर पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर लोकदल कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। लोकदल के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अजय प्रमुख का कहना है कि छोटा हरिद्वार गंगाघाट पर 29 मई चौधरी चरण सिंह की मूर्ति स्थापित की गई थी। बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं ने मूर्ति पर केवल माल्यार्पण किया। इस दौरान लोकदल जिलाध्यक्ष संदीप चौधरी, अमित त्यागी सरना समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद प्रत्याशी महंत मुकेश गोस्वामी मौजूद थे। उधर, एसओ रणवीर सिंह ने बताया कि मूर्ति को हटा दिया गया है। प्रशासन के आदेश में आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed