{"_id":"5a0b587a4f1c1bb6678bbbaa","slug":"131510692986-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पृथक स्\nथानों पर उत्साह से मनाया बाल दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पृथक स् थानों पर उत्साह से मनाया बाल दिवस
Updated Wed, 15 Nov 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
- शहरभर के स्कूलों में बाल दिवस पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं .जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन पर स्कूलों में बाल दिवस मनाया गया। उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मनमोह लिया।
मंगलवार को सेंट थॉमस गर्ल्स इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या डा. आशा के. नॉथन ने नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। छात्रा अनुष्का, आलिया ने चाचा नेहरू के जीवन परिचय से अवगत कराया। अंत में कॉलेज परिसर में पौधरोपण भी किया गया। नोबल पब्लिक स्कूल दिल्ली रोड में प्रधानाचार्या सरोज शर्मा ने माल्यार्पण किया और बच्चों को नेहरू के विषय में विस्तार से बताया। हमीदिया गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल खैरनगर बाजार में बाल दिवस समारोह का आयोजन किया गया। संचालन राफिया जावेद ने किया। छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम पेश किए। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या इरफानी बेगम ने नेहरू के बताए रास्तों पर चलने की प्रेरणा दी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय गगोल के प्रांगण में बाल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। अध्यक्षता सुभाष चंद ने और संचालन भारतवीर ने किया। वक्ताओं ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाल। छात्र-छात्राओं ने नाटक मंचन किया। अभिषेक जायसवाल, मनोज कुमार, प्रीति, रितिका शर्मा, अशोक कुमार, डालचंद, प्रेम सिंह रहे। गोल्डन बेल्स एकेडमी बाईपास पर बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसमें प्रधानाचार्या बबीता गुप्ता ने बच्चों को बाल दिवस बारे में बताया। नेहा, अनुष्का, आकाश, छवि जैन, सर्वेश चौहान, पवन गर्ग आदि मौजूद रहे। वहीं गढ़ रोड स्थित आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूल डायरेक्टर रणपाल सिंह ने बच्चों को चाचा नेहरू की जीवन के बारे में बताया। इस दौरान उप प्रधानाचार्या शिखा तोमर, सुमित त्यागी, दीपशिखा, चंचल, दिशा शर्मा, सीमा शर्मा, सपना, काजल आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।