फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   deepu mnothiya nomination in nikay election

सपा की दीपू मनोठिया ने किया नामांकन

Mon, 06 Nov 2017 03:56 AM IST
अमरउजाला/ब्यूरो
अमरउजाला/ब्यूरो Updated Mon, 06 Nov 2017 03:56 AM IST
विज्ञापन
deepu mnothiya nomination in nikay election
नगर निगम चुनाव में नामांकन की गति तेज रही। हालांकि महापौर पद पर अभी एक ही नामांकन दाखिल हुआ है, जबकि पार्षद पर संख्या 425 जा पहुंची है। रविवार को सपा प्रत्याशी दीपू मनोठिया सपा नेताओं के साथ जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचीं और नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन



दीपू मनोठिया के नामांकन में विधायक रफीक अंसारी, जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष अलीम अलवी, विपिन मनोठिया आदि नेता शामिल हुए। दोपहर में दीपू मनोठिया ने दो सैट में अपना नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन


दीपू की शैक्षिक योग्यता एमए बीएड
सपा प्रत्याशी दीपू मनोठिया की शैक्षिक योग्यता एमए बीएड है। जबकि उनके और उनके पति के पास संपत्ति के नाम पर पांच लाख रुपये कैश, 2.50 लाख रुपये के जेवरात, 25 लाख रुपये कीमत का मकान है। दीपू और उनके पति के दो बैंक खातों में 50-50 हजार रुपये की नगदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल पुत्र हुआ, आज नामांकन
दीपू मनोठिया को शनिवार को पुत्र प्राप्ति हुई। ऐसे में माना जा रहा था कि वह स्वयं नामांकन पत्र जमा करने नहीं आ पाएंगी। लेकिन दीपू मनोठिया स्वयं नामांकन में शामिल रहीं। हालांकि जुलूस में वह शामिल नहीं थीं, लेकिन निर्वाचन अधिकारी के कक्ष में उन्होंने व्यक्तिगत रूप से उपस्थिति होकर नामांकन जमा किया।

जुलूस में बॉडी बिल्डर बना आकर्षण
सपा प्रत्याशी के नामांकन जुलूस में बाइक सवार युवक सबसे आगे थे, तो पीछे खुली जीप में दीपू के पति विपिन मनोठिया और सपा नेता खुली जीप पर खड़े थे। पीछे चौपहिया वाहनों का काफिला था। इसी में आगे चल रही बाइकों में से एक बाइक पर एक युवक जो कि बॉडी बिल्डर था, बार बार अपनी शर्ट उतारकर अपनी बॉडी का प्रदर्शन करता चल रहा था।

368 पार्षद प्रत्याशियों के हुए नामांकन
पार्षद पद पर अब तक कुल 425 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं। जिसमें अकेले रविवार को ही 368 नामांकन पत्र दाखिल हुए।


आज रहेगा नामांकन पर सबसे ज्यादा जोर
 आज नामांकन का अंतिम दिन है। जबकि महापौर पद पर सिर्फ सपा प्रत्याशी ने ही नामांकन किया है। ऐसे में सोमवार को अंतिम दिन एक तरफ जहां सभी प्रत्याशियों पर नामांकन समय से करने का दबाव होगा, वहीं शक्ति प्रदर्शन की भी उनकी तैयारी है।

इन सबके बीच नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना पुलिस प्रशासन के लिए भी किसी चुनौती से कम नहीं होगा।
महापौर पद पर सोमवार को भाजपा प्रत्याशी कांता कर्दम, बसपा प्रत्याशी सुनिता वर्मा, कांग्रेस प्रत्याशी ममता सूद, आप प्रत्याशी नीलम राठौर, रालोद प्रत्याशी सोनिया नवल जहां नामांकन दाखिल करेंगी, वहीं निर्दलीय भी नामांकन कर सकते हैं। इनके अलावा अभी तक भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों सहित आधे से ज्यादा पार्षद प्रत्याशी भी नामांकन नहीं कर पाए हैं। ऐसे में सोमवार को पार्षद प्रत्याशियों के नामांकन भी होंगे।


महापौर प्रत्याशी करेंगे शक्ति प्रदर्शन
महापौर पद पर सोमवार को यूं तो सपा को छोड़कर अन्य सभी दलों के प्रत्याशी नामांकन करेंगे। लेकिन बसपा और भाजपा प्रत्याशियों के शक्ति प्रदर्शन पर सभी की नजर होगी। हालांकि भाजपाई सूत्रों की मानें तो टिकट वितरण के बाद पैदा हुए असंतोष और गुटबाजी का असर सोमवार को होने वाले नामांकन जुलूस पर पड़ सकता है। लेकिन बसपा प्रत्याशी के जुलूस में देहात से भी भारी भीड़ आने की बात बसपाई कर रहे हैं।

खास खबर
सपा नेताओं के साथ जुलूस के रूप में पहुंचीं कलक्ट्रेट
महापौर पद पर अभी तक सिर्फ एक ही हुआ है नामांकन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed