फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पार्षद पद पर पहले दिन लिये गये 40पर्चे

पार्षद पद पर पहले दिन लिये गये 40पर्चे

Mon, 30 Oct 2017 02:47 AM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
पार्षद पद पर पहले दिन लिये गये 40पर्चे
पार्षद पक के दावेदारों ने लिए 40 पर्चे
विज्ञापन

मेरठ। स्थानीय निकाय चुनाव में नामांकन पत्र भरने के पहले दिन एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। लेकिन दावेदारों ने नामांकन पत्र जरूर लिए। इनमें नगर निगम में जहां पार्षद पद के दावेदारों ने 40 पर्चे लिये। वहीं जनपद की दो नगर पालिकाओं और 13 नगर पंचायतों में होने वाले चुनाव के लिए कुल 30 पर्चे लिए गए।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन और उपजिला निर्वाचन अधिकारी सत्यप्रकाश पटेल ने बताया कि जनपद की निकायों में 22 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। रविवार को पहले दिन कुल 70 नामांकन पत्र लिए गए। जिसमें नगर निगम में 40 और नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों के लिए कुल 30 नामांकन पत्र लिए गए। इसमें सोमवार से तेजी आने की बात प्रशासनिक अधिकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं पहले दिन निर्वाचन कार्यालय की व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं रही। दोपहर दो बजे तक कलक्ट्रेट परिसर में बनाए गए सहायक निर्वाचन अधिकारियों के कार्यालयों में नामांकन पत्र तक उपलब्ध नहीं थे तो कई सहायक निर्वाचन अधिकारी अपने कार्यालयों में पूरे समय उपस्थित भी नहीं रहे। ऐसे में दोपहर तक कई वार्डों के दावेदार नामांकन पत्र लेने के चक्कर काटते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक एआरओ के खिलाफ हो सकती है एफआईआर
अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्यप्रकाश पटेल ने बताया कि एक एआरओ अरुण कुमार रविवार को अनुपस्थित रहे। यदि वह सोमवार सुबह तक उपस्थित नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
खास बात
नगर पालिका और नगर पंचायतों के लिए भी लिए गए 30 पर्चे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed