{"_id":"59b9a5264f1c1b1a688b4664","slug":"131505338662-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट निर्माता समिति का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंट निर्माता समिति का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
Updated Thu, 14 Sep 2017 03:07 AM IST
विज्ञापन
ईंट निर्माता समिति का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
मेरठ। उप्र ईंट निर्माता समिति के आह्वान पर जिला इकाई की ओर से ईंट भट्टा स्वामियों की समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने जीएसटी कर प्रणाली में ईंट भट्टों पर समाधान योजना लागू करने और सरकारी कार्यों में लाल ईटों की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। जिलाध्यक्ष केपी सिंह ने कहा कि केंद्रीय पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की अधिसूचना दिनांक 15 जनवरी-2016 में निहित प्राविधान के तहत ईंट भट्टों से पर्यावरणीय स्वच्छता प्रमाणपत्र लेने की बाध्यता को समाप्त किया जाना चाहिए। इन सभी मांगों को लेकर समिति की ओर से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।