फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रेलवे पर ठोका जुर्माना

रेलवे पर ठोका जुर्माना

Tue, 12 Sep 2017 12:32 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
रेलवे पर ठोका जुर्माना
उपभोक्ता फोरम ने रेलवे पर लगाया 18 हजार का जुर्माना
विज्ञापन

सहारनपुर। न्यू माधोनगर निवासी सुधीर कुमार पुंडीर ने आरोप लगाया है कि इंटरसिटी एक्सप्रेस के एसी कोच में दो सीटों का रिजर्वेशन कराया गया। लेकिन उस दिन ट्रेन में एसी कोच ही नहीं लगाया गया। जिस कारण उसे और उसकी बेटी को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस मामलेे में न्यायालय जिला उपभोक्ता वाद प्रतितोष फोरम ने रेलवे पर 18000 रुपये का जुर्माना लगाया है।
सुधीर कुमार पुंडीर ने आरोप लगाया है कि 3 अप्रैल 2016 को उसकी पुत्री की दिल्ली में परीक्षा होने के चलते उसने अपनी पुत्री और अपना आरक्षण इंटरसिटी के एसी कोच के लिए 29 मार्च को कराया था। जब 3 अप्रैल को इंटरसिटी ट्रेन में जाने के लिए पहुंचे तो ट्रेन में एसी कोच ही नहीं लगाया गया था। जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई ट्रेनें उस दिन लेट होने के कारण इंटरसिटी में ही सारी भीड़ हो गई। जिस कारण उसकी और उसकी बेटी की तबियत खराब हो गई। दिल्ली पहुंचकर उन्होंने इसकी शिकायत की। जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो मामला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष फोरम न्यायालय में दायर किया गया।
विज्ञापन

न्यायालय ने विपक्षी से जवाब मांगा, जिसमें रेलवे की ओर से रेलवे के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक प्रोमिला गुप्ता की ओर से शपथ पत्र दिया गया कि 4 अप्रैल को तकनीकी खराबी के चलते एसी कोच नहीं लगाया गया था। जिसकी सूचना इंटरनेट पर जारी कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में न्यायालय जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष फोरम के अध्यक्ष लुकमानुलहक एवं सदस्य डाक्टर सनत कौशिक ने मामले की सुनवाई करते हुए रेलवे पर परिवादी को 15000 रुपये की क्षति पूर्ति 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से तथा 3000 रुपये परिवाद व्यय के रूप में जमा कराने का जुर्माना लगाया है। इसके लिए एक माह का समय दिया है। एक माह बाद 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देय निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed