फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   विज्ञापन की खबरें....

विज्ञापन की खबरें....

Sat, 08 Jul 2017 03:03 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 03:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन की खबरें....
भुट्टे के छिलके से बनाया पैकेजिंग कागज
विज्ञापन


मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय के छात्र ने भुट्टे के छिलके से पैकेजिंग का कागज तैयार करने में सफलता हासिल की है। इस रिसर्च को विश्वविद्यालय ने पेटेंट कराया है। किसानों को इससे लाभ पहुंचेगा।
बीटेक मैकेनिकल फाइनल ईयर के छात्र धनंजय कुमार गुप्ता ने यह रिसर्च की है। मकई के छिलकों को पानी में भिगोकर, उबालकर और पीसने के बाद रासायनिक क्रिया के लिए उचित तापमान पर रखा जाता है। इसके बाद लुगदी को दबाने और सुखाने की तकनीक का इस्तेमाल कर पैकेजिंग पेपर में बदल दिया जाता है। यह ईको फ्रेंडली एक्टिविटी है। कागज निर्माण में लकड़ी की जरूरत नहीं है। विवि के अनुसंधान और विकास विभाग ने इस रिसर्च को पेटेंट करा दिया है। एमएसएमई को भी अनुदान के लिए भेजा है। विवि स्टार्टअप के माध्यम से इस विचार को व्यवसायीकरण करने की भी कोशिश कर रहा है। इसका लाभ किसानों को होगा। उन्हें मक्का के छिलके के भी दाम मिलेंगे। रिसर्च के लिए विवि के चांसलर और प्रो चांसलर ने छात्र और आर एंड डी टीम को बधाई दी।
विज्ञापन



विद्या में होगी पत्रकारिता की पढ़ाई
मेरठ। बागपत रोड स्थित विद्या नॉलेज पार्क में सत्र 2017-18 से बीजेएमसी कोर्स शुरू हो रहा है। संस्थान को सीसीएसयू से मान्यता मिल गई है। कोर्स के तहत जनसंचार एवं पत्रकारिता की विभिन्न विधाओं को ध्यान में रखते हुए मैनेजमेंट ने आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्टूडियो और साउंड प्रूफ रेडियो स्टूडियो का निर्माण कराया है। छात्रों को किताबी ज्ञान के अलावा प्रैक्टिकल ज्ञान भी दिया जाएगा। विभागाध्यक्ष डॉ. ममता भाटिया के मुताबिक विभाग में पढ़ाई के अलावा कार्यशाला, सेमिनार और साप्ताहिक गतिविधि समय-समय पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed