फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भाजपा इतनी कमजोर नहीं की आईबी या पुलिस करे जांच

भाजपा इतनी कमजोर नहीं की आईबी या पुलिस करे जांच

Wed, 28 Jun 2017 10:56 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
भाजपा इतनी कमजोर नहीं की आईबी या पुलिस करे जांच
भाजपा इतनी कमजोर नहीं की आईबी या पुलिस करे जांच
विज्ञापन

- प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने एक प्रकाशित खबर को लेकर दिया बयान
- खबर प्रकाशित होने पर एसएसपी को लगायी कड़ी फटकार
- महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग ने संबंधित खबर की कटिंग मंत्री को सौंप जताया था विरोध
मेरठ।
एक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर को लेकर प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह इतना नाराज हुए कि उन्होंने सर्किट हाउस में जहां एसएसपी की जमकर क्लास लगायी, वहीं बचत भवन में भी सबसे पहले उस खबर का खंडन किया। खबर को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन इतना कमजोर नहीं है कि वह अपने कार्यकर्ताओं की जांच आईबी या पुलिस से कराये।
प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा मेरठ के प्रभारी मंत्री जैसे ही सर्किट हाउस पहुंचे तमाम अधिकारियों और भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह कक्ष में बैठकर भाजपाइयों से मिले। इस दौरान भाजपा के महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग ने उन्हें एक समाचार पत्र में प्रकाशित खबर को दिखाया। जिसमें लिखा था कि प्रदेश सरकार बनने के बाद भाजपाइयों द्वारा थानों और सरकारी दफ्तरों पर हंगामा आदि करने की सूचनाओं की आईबी जांच करेगी। इस खबर में एक इंस्पेक्टर का वर्जन भी दिया गया है। इस पर महानगर अध्यक्ष ने कहा कि इस खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरा है।
विज्ञापन

इस पर प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह कक्ष से निकले और बाहर खड़े एसएसपी जे रविंद्र गौड़ से सीधे मुखातिब होते हुए जमकर क्लास लगायी जबकि मंत्री के तेवर देख जिलाधिकारी पीछे हो गये। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने एसएसपी से कहा कि आपके इंस्पेक्टर के हवाले से खबर है, इस तरह की भ्रामक खबर भाजपा के खिलाफ है और आप चुप रहे। इसका खंडन क्यों नहीं किया और यदि इंस्पेक्टर ने बयान दिया है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई क्यों नहीं की। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि इस तरह का काम बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सिद्धार्थ नाथ सिंह ने प्रेस वार्ता में भी सबसे पहले इस खबर का खंडन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह अनुशासित हैं। यदि कहीं कुछ है भी तो संगठन इतना कमजोर नहीं है कि कार्यकर्ताओं की जांच पुलिस या आईबी से कराये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed