फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ईद पर शहर में रहेगा रूट डायवर्जन

ईद पर शहर में रहेगा रूट डायवर्जन

Sun, 25 Jun 2017 02:23 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
ईद पर शहर में रहेगा रूट डायवर्जन
अन्य केंद्रों के लिए भी...
विज्ञापन

ईद पर शहर में रहेगा रूट डायवर्जन
- डायवर्जन लागू होने के बाद शहर में प्रतिबंधित रहेंगे भारी वाहन

मेरठ। ईद- उल- फितर के पर्व पर शहर में रूट डायवर्जन रहेगा। सीओ ट्रैफिक मोनिका यादव ने बताया कि डायवर्जन व्यवस्था ईद के दिन तड़के पांच बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक रहेगी। एसपी ट्रैफिक के आदेश पर डायवर्जन किया है। डायवर्जन के समय शहर में भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

- दिल्ली व गाजियाबाद से आने वाले समस्त वाहन जिन्हें मुजफ्फरनगर व रूड़की की ओर जाना है ऐसे वाहन परतापुर तिराहे से बाईपास होते हुए शोभापुर, मोदीपुरम बाईपास के रास्ते से जा सकेंगे।
विज्ञापन

- मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाला यातायात, जिसे दिल्ली व गाजियाबाद जाना है वह मोदीपुरम बाईपास से शोभापुर, परतापुर बाईपास तिराहा होते हुए गाजियाबाद व दिल्ली की तरफ जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिल्ली व बागपत की तरफ से आने वाली रोडवेज की बसें, जिन्हें भैंसाली बस अड्डे पर पहुंचना है, वे परतापुर बाईपास से सरधना फ्लाईओवर, कंकरखेड़ा रेलवे फ्लाईओवर होते हुए जीरो माइल चौराहे, रजबन पेट्रोल पंप, नैनसी चौराहा, औघड़नाथ मंदिर, बालाजी मंदिर मोड, वेस्ट एंड रोड, गुरु तेग बहादुर रोड से सदर थाना होते हुए भैंसाली बस अड्डे पर आ सकेंगी। वापसी में दिल्ली, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाली रोडवेज की बसें इसी मार्ग से जा सकेंगी।
- मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाला यातायात, जिसे गढ़ या मुरादाबाद जाना है उसे जीरो माइल चौराहे से कमिश्नरी आवास चौराहा, चौधरी चरण सिंह विवि रोड से गढ़ रोड पर जाने दिया जायेगा। तथा जिन वाहनों को हापुड़ की तरफ जाना है उसे तेजगढ़ी चौराहे से शास्त्रीनगर एल ब्लॉक तिराहा होकर होकर हापुड़ की तरफ जाने दिया जायेगा।
- दिल्ली चुंगी शारदा रोड व ब्रहमपुरी चौराहे से भूमिया पुल की तरफ किसी भी प्रकार के वाहन को नहीं जाने दिया जायेगा।
- हापुड़ अड्डा चौराहे से भूमिया का पुल व गोलाकुआं की तरफ सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- हापुड़ रोड से आने वाले सभी प्रकार के वाहन एल ब्लॉक शास्त्रीनगर हापुड़ अड्डे की तरफ नहीं जाने दिए जायेंगे। हापुड़ अड्डा से एल ब्लॉक की तरफ भी कोई भी वाहन नहीं जाने दिया जायेगा। ऐसे वाहन एल ब्लॉक चौकी से तेजगढ़ी चौराहे की तरफ जा सकेंगे।
- बागपत अड्डा फुटबाल चौक से ईदगाह, रेलवे रोड की ओर सभी प्रकार के वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। इस प्रकार बेगमपुल से सोतीगंज, जली कोठी, रेलवे रोड ईदगाह की ओर दिल्ली रोड पर सभी प्रकार के वाहन पूर्णत प्रतिबंधित रहेंगे।
- गढ़ रोड से आने वाला यातायात गांधी आश्रम चौराहे से हापुड़ अड्डा चौराहे की तरफ नहीं जाने दिया जायेगा। गांधी आश्रम चौराहे से वाहनों को हंस चौपला, सर्किट हाउस, की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।
- ईव्ज चौराहे से हापुड़ अड्डे की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। ईव्ज चौराहा से वाहनों को अम्बेडकर चौराहा, सर्किट हाउस की ओर डायवर्ट किया जायेगा। जहां से वह अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
- घंटाघर से रेलवे रोड चौराहे की ओर, तथा केसरगंज की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इसी प्रकार जैन नगर तिराहे से रेलवे रोड चौराहा व ईदगाह की ओर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

- जेएनएनयूआरएम व प्राईवेट सिटी बसें गांधी आश्रम, हंस चौपला, सर्कि ट हाउस, कमिश्नर आवास चौराहा से बाउंड्री रोड होकर जीरोमाइल चौराहे तक आयेंगी। तथा इसी मार्ग से वापस जायेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed