{"_id":"594ed1494f1c1b99548b4756","slug":"131498337609-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कटान
Updated Sun, 25 Jun 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
(सरकार के सौ दिन)
अवैध कमेलों पर चला सरकार का डंडा
भारी पुलिस फोर्स के साथ विभिन्न विभागों ने की नौ फैक्ट्रियों के खिलाफ कार्रवाई
मेरठ। अवैध रूप से चल रहे कमेलों के खिलाफ लेकर सरकार ने सख्ती दिखाई। मेरठ में साठ अधिकारियों की टीम ने भारी पुलिस बल, पीएसी तथा दंगा नियंत्रण वाहन के साथ नौ फैक्ट्रियों में कार्रवाई की। सभी जगह भारी अनियमितताएं मिलीं, जिस पर इन सभी को सील कर दिया दिया।
प्रशासनिक अधिकारियों के साथ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, एमडीए, अग्निशमन, पशुपालन विभाग, खाद्य सुरक्षा, पावर कारपोरेशन के अधिकारियों ने हापुड़ रोड स्थित अलीपुर जिजमाना तथा आसपास की फैक्ट्रियों में एक साथ छापे मारे गए। कहीं मुर्गीदाना बनाने के नाम पर पशु कटान हो रहा था, तो कहीं कच्चा माल लाने का कोई एग्रीमेंट नहीं था। कई स्लाटर हाउस तो ऐसे मिले जिनके पास किसी भी विभाग की एनओसी नहीं थी। ऐसे में इन सब पर सील लगा दी गई। दरअसल सरकार ने अपनी मंशा पहले ही साफ कर दी थी कि अवैध रूप से पशु कटान नहीं होगा। जैसे ही भाजपा सरकार सत्तासीन हुई और योगी ने सीएम पद की शपथ ली, कई जगह कटान रुक गया। इन नौ फैक्ट्रियों पर अभी तक भी सील लगी है। कुछ एमडीए में मानचित्र स्वीकृत कराने की कवायद में लगे हैं। छोटी दुकानों को लेकर भी स्थिति साफ कर दी गई है कि जिसके पास नगर निगम से लाइसेंस होगा वहीं मीट बेच सकेगा।
इन फैक्ट्रियों के खिलाफ हुई कार्रवाई
मै. अल यासिर एक्सपोर्ट
मै. अल अक्सा फ्रोजन फूड्स
मै. अल कैफ इंडस्ट्रीज
मै. यूनिवर्सल इंडिया प्रथम
मै. यूनिवर्सल इंडिया सेकेंड
मै. वैट फीड इंडिया
मै बेस्ट एग्रो फीड
मै. बेस्ट एग्रो का एलाइनमेंट
अल आलिया