फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   13 people including Minister of State Dr. Dharam Singh Saini have been found corona positive in Saharanpur Bijnor and Shamli

राज्यमंत्री धर्म सिंह सैनी समेत 13 लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

Sat, 04 Jul 2020 04:22 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 04 Jul 2020 04:22 PM IST
विज्ञापन
13 people including Minister of State Dr. Dharam Singh Saini have been found corona positive in Saharanpur Bijnor and Shamli
स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी यूपी के जिलों में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार में आयुष राज्यमंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी ने शनिवार को सहारनपुर के जिला अस्पताल पहुंचकर कोरोना की जांच कराई। राज्यमंत्री धर्म सिंह सैनी की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉक्टर बीएस सोढ़ी ने पुष्टि की है। उनको राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी भेजा गया है। अब उनके परिवार के सदस्यों का भी सैंपल लिया जाएगा।

विज्ञापन


सीएमएस ने बताया कि मंत्री को खांसी की शिकायत है और वह थकावट भी महसूस कर रहे हैं। एक्सरे के बाद ट्रू-नॉट मशीन से कोरोना जांच कराई गई। जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राज्यमंत्री की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


उधर, बिजनौर जनपद में शनिवार को 10 और नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। नए मरीजों में नजीबाबाद, रायपुर सादात, कोतवाली देहात, नहटौर, धामपुर और किरतपुर क्षेत्र के शामिल हैं। अब जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा सवा तीन सौ के पार पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: हरिओम आनंद आत्महत्या केस: अब खुल रहे बड़े-बड़े राज, सामने आया ये प्रमुख नाम, कई अधिकारियों ने भी लगाया था पैसा 

वहीं शामली जनपद में शनिवार को कोरोना के दो नए केस मिले हैं। दोनों नए केस शामली के एक ही मोहल्ले के हैं। इनमें एक महिला और एक पुरुष है। इनके पांच दिन पहले रेंडम सैंपल लिए गए थे। मेरठ मेडिकल में हुई जांच में इनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। दोनों को कोविड अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed